नैनीताल : तीसरी आंख कहे जाने वाले सीसीटीवी कैमरों में फूॅकी जान कैमरों की नजर में रहेगा नैनीताल व हल्द्वानी शहर ।।

नैनीताल पुलिस द्वारा नैनीताल/हल्द्वानी क्षेत्र के मुख्य चौराहों पर लगाये गये *65 सीसीटीवी कैमरों में से 40 सीसीटीवी कैमरे पिछले करीब डेढ़ साल से खराब होने के कारण श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदया के द्वारा पुराने 40 कैमरों की मरम्मत एवं ठीक कराने हेतु तत्काल पुलिस मुख्यालय देहरादून व अन्य विभागों से समन्वय* स्थापित किया गया। जिसके फलस्वरूप पुराने 65 कैमरों की मरम्मत करने एव आने वाले 01 वर्ष के लिए उक्त 65 कैमरों के अनुरक्षण कार्य हेतु नौ लाख रूपये पुलिस मुख्यालय देहरादन से तथा ढाई लाख रूपये जिला स्तरीय प्राधिकरण नैनीताल से प्राप्त हुये। जल्द ही शहर के खराब सीसीटीवी कैमरे को सही कराने का कार्य जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा शुरू किया जायेगा।
इसके अतिरिक्त शहर नैनीताल के संवेदनशील और संदिग्ध क्षेत्र के मुख्य स्थानों पर 1000000/- (दस लाख) रू0 से *20 नये हाई रिजॉल्यूशन के सीसीटीवी कैमरे एवं सम्बन्धित उपकरणों* को जनपद नैनीताल पुलिस के संचार विभाग द्वारा लगाये जाएंगे।

*नैनीताल पुलिस द्वारा पूर्व में भी कई अपराधिक मामलों में सीसीटीवी कैमरों की सहायता से महत्वपूर्ण घटनाओं का अनावरण किया जा चुका है।*

उक्त कैमरों की सहायता से एक बार फिर से *महिलाओं की सुरक्षा ,यातायात व्यवस्था, नैनीताल के विभिन्न संवेदनशील एवं संदिग्ध क्षेत्र की निगरानी, भीड़ नियंत्रण ,चैन स्नैचिग,चोरी नकबजनी, लूट, जैसी घटनाओं पर अकुंश एवं घटनाओं अनावरण, गुमशुदा लोगों की तलाश, आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा, छेड़छाड़ की घटनाओं की निगरानी, मारपीट जैसी घटनाओं पर अंकुश, संदिग्ध व्यक्ति की निगरानी, पुलिस रात्रि गश्त की निगरानी करने में कैमरों की अहम भूमिका रहेगी।* नैनीताल पुलिस द्वारा कैमरों की सहायता से चप्पे-चप्पे पर सर्तकता से निगरानी की जाएगी।

और पढ़े  हल्द्वानी: रॉयल्टी पर पुरानी व्यवस्था का शासनादेश जारी, ठेकेदारों ने स्थगित की हड़ताल
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…