मुख्यमंत्री ने दे दी न्यायपालिका को चुनौती, कोर्ट की अवमानना से न डरें अधिकारी, पुलिस को हम कंट्रोल करते है ।

Spread the love

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन्होंने न्यायपालिका को ही चुनौती दे डाली है। इसका वीडियो भी वायरल हो गया है। मामला शनिवार का बताया जा रहा है।जानकारी के तहत, सीएम बिप्लब कुमार देब त्रिपुरा सिविल सर्विस ऑफिसर्स एसोसिएशन के सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे न्यायपालिका से न डरें और काम के आड़े कोर्ट की अवमानना को न आने दें।
बिप्लब कुमार देब यहां ही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में कोर्ट की अवमानना पर कितने लोग जेल गए हैं। कोर्ट अगर हमें पकड़ने के लिए पुलिस भेजेगी तो पुलिस वापस जाकर बताएगी कि आरोपी नहीं मिला। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पुलिस हमारे कंट्रोल में है किसी को डरने की जरूरत नहीं है। आगे बोले कि कोर्ट की अवमानन को टाइगर की तरह माना जाता है। लेकिन यहां मैं टाइगर हूं। मेरे हाथ में पॉवर है। अगर किसी को जेल जाना होगा तो सबसे पहले मैं जाऊंगा।
त्रिपुरा सीएम के बयान के उनके इस बयान पर टीएमसी भी हमलावर हो गई है। टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने वीडियो पोस्ट करते हुए ट्वीट किया कि यह पूरे देश का अपमान है। वह बेशर्मी से लोकतंत्र का मजाक उड़ा रहे हैं। क्या सुप्रीम कोर्ट ऐसी टिप्पणी को संज्ञान लेगा, जो उसका अनादर करती हैं। सीपीआई(एम) नेता जितेंद्र चौधरी ने कहा कि न्यायपालिका हमारे लोकतंत्र का मजबूत पिलर है। उनका बयान बताता है कि वे न्यायपालिका का सम्मान नहीं करते। यह बयान उनकी हताशा को दर्शाता है।

और पढ़े  भारत ने घोली इंसानी जिदंगी में मिठास, कितना पुराना है गन्ने से गुड़ और चीनी तक पहुंचने का इतिहास?

Spread the love
  • Related Posts

    ममता की बढ़ी मुश्किलें: ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, हाईकोर्ट के आदेश के उल्लंघन का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के छात्र संगठन तृणमूल छात्र परिषद के आयोजकों के खिलाफ हेस्टिंग्स थाने में मामला दर्ज किया गया है।…


    Spread the love

    अंकित बालियान हत्याकांड: ‘चुप हूं, इसका मतलब यह नहीं कि…’, इसलिए तो न लिखी अंकित की हत्या की पटकथा

    Spread the love

    Spread the loveहरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने दो शूटरों को दबोच लिया है। पता चला है कि इस वारदात को हरियाणा के पानीपत और करनाल के शूटरों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *