महंत नरेंद्र गिरि हत्या : सीबीआई की टीम पहुंची हरिद्वार, सीबीआई के हाथ लगे अहम सुबूत, आनंद गिरि के आश्रम से बरामद किया लैपटॉप ।

Spread the love

श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए सीबीआई की टीम बुधवार देर शाम आरोपी संत आनंद गिरि को रिमांड पर लेकर हरिद्वार पहुंची। टीम ने आनंद गिरि का श्यामपुर कांगड़ी स्थित सील आश्रम खुलवाकर वहां से सुबूत जुटाए। टीम ने आश्रम के कंप्यूटर से डाटा लिया और लैपटॉप भी बरामद किया है।
बता दें कि श्रीमहंत नरेंद्र गिरि के कथित सुसाइड नोट में जिक्र था कि उनके शिष्य आनंद गिरि उनकी महिला या लड़की के साथ गलत काम करते हुए कोई फोटो और वीडियो वायरल कर बदनाम कर सकता है। इसके बाद से ही आश्रम के कंप्यूटर और लैपटॉप में नरेंद्र गिरि की मौत के रहस्य से जुड़े फोटो और वीडियो होने की आशंका लगाई जा रही थी। हालांकि, सीबीआई ने लैपटॉप बरामद कर कंप्यूटर का डाटा भी अपने पास सुरक्षित कर लिया है। कंप्यूटर से डाटा लेने के लिए नई केबल भी मंगवाई गई। आश्रम में केबल नहीं थी। इनमें क्या मिला, इसकी किसी को जानकारी नहीं दी गई। 

वहीं, संत आनंद गिरि के चेहरे पर शिकन तक नहीं थी। उसके हावभाव एकदम सामान्य थे। आश्रम पहुंचने पर मीडिया कर्मियों ने जब बातचीत करने का प्रयास किया तो आनंद गिरि ने कहा कि सच जल्द सामने आएगा। फिलहाल सीबीआई को अपना काम करने दिया जाए। उन्होंने कहा गुरु जी की मौत का सच सबके सामने आएगा।
हरिद्वार पुलिस ने आनंद गिरि को श्यामपुर कांगड़ी स्थित उसके आश्रम से गिरफ्तार करके प्रयागराज पुलिस को सौंप दिया था। सीबीआई की टीम बुधवार को आनंद गिरि को प्रयागराज से रिमांड पर लेकर हरिद्वार पहुंची। टीम हवाई मार्ग से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरी। वहां से पांच गाड़ियों के काफिले में आनंद गिरि को लेकर श्यामपुर कांगड़ी स्थित आश्रम पहुंची।
टीम के पहुंचने से पहले हरिद्वार पुलिस ने आश्रम की सुरक्षा बढ़ा दी थी। सीओ श्यामपुर सर्किल रेखा यादव, थाना प्रभारी श्यामपुर अनिल चौहान वहां मौजूद रहे। मीडिया और पुलिस कर्मियों को आश्रम में प्रवेश नहीं करने दिया। टीम अपने साथ लैपटॉप लेकर गई। टीम ने आश्रम के कमरों में छानबीन की। छत पर जाकर भी खोजबीन की।
उधर, श्रम सील होने के कारण सीबीआई की टीम को करीब 15 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। टीम के बाद पहुंचे हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) के अधिकारियों ने आनन फानन में सील खोली। इसके बाद भी सीबीआई की टीम आनंद गिरि को लेकर आश्रम के अंदर पहुंची। श्यामपुर कांगड़ी में संत आनंद गिरि बिना अनुमति के ही आश्रम का निर्माण कर रहे थे।
बुधवार को सीबीआई की नौ सदस्यीय टीम आनंद गिरि को लेकर शाम 7.15 बजे उसके आश्रम पहुंची। आश्रम में पुलिस तो तैनात थी, लेकिन प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद नहीं थे। आश्रम के गेट पर सील लगी थी और वहां काफी भीड़ लगी थी। सीबीआई की टीम आनंद गिरि को लेकर हाईवे की तरफ निकल गई। सील खुलने के बाद सीबीआई की टीम ने 7.37 बजे आश्रम के अंदर दाखिल हुई। आश्रम के सभी कक्षों की गहनता से छानबीन की।
वहीं, नरेंद्र गिरि की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए उनके मोबाइल कॉल डिटेल में हरिद्वार के 18 लोगों के नाम सामने आए थे। इनमें प्रापर्टी डीलर और कुछ रसूखदार लोग शामिल हैं। सीबीआई की जांच में सभी लोग शामिल होंगे। इसको लेकर भी उनकी धड़कने बढ़ी हैं।

और पढ़े  हल्द्वानी: राजनाथ बोले- भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *