मध्यप्रदेश / रीवा : 1 ओवरब्रिज को उड़ाने की कोशिश हुई नाकाम, सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम धमकी भरा एक चिट्ठी संदेश ।।

Spread the love

रीवा के मनगवां इलाके में कश्मीर से कन्याकुमारी को जोड़ने वाले एक ओवरब्रिज को उड़ाने की कोशिश की गई। हालांकि पुलिस ने धमाका होने के 5 मिनिट पहले ही बम को निष्क्रिय कर दिया। रीवा जिले के मनगवां इलाके में स्थित एक ओवरब्रिज के नीचे टाइम बम लगाया गया था। पुलिस के अनुसार टाइम बम में सेट समय से 5 मिनट पहले ही बम निरोधक दस्ते ने उसे डिफ्यूज कर दिया। जिस ब्रिज को उड़ाने के लिए बम लगाया गया था उसके नीचे दीवार पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम धमकी भरा एक लेटर भी पुलिस को मिला है, जिसमें लिखा है कि यूपी सीएम योगी ये रोक सकता है। बाकी जानकारी 8/112022 बोतल बम के अंदर है, प्रयागराज पुलिस नहीं तो कार और बस जलेगा।
मामले की जानकारी पुलिस को बुधवार सुबह 6 बजे मिली, जिसके बाद पुलिस करीब 7 बजे घटनास्थल पर पहुंची। हाईवे पर ट्रैफिक को रोका गया और SP नवनीत भसीन को पूरे मामले की जानकारी दी गई, जिसके बाद 9.30 बजे बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और बम को डिफ्यूज किया। टाइम बम को BDS टीम ने जब्त कर लिया है। बम किस तरह का था और उसकी क्षमता कितनी थी, इसकी जांच की जा रही है। इस मामले पर ADGP केपी व्यंकटेश राव ने कहा कि शरारती तत्वों ने UP चुनाव को लेकर ये हरकत की है। हमने UP DGP को सूचना दे दी है। जल्द ही मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मनगवां थाना इलाके में मिले बम के साथ ही रीवा के गंगेव चौकी के पास ओवरब्रिज के नीचे भी ग्रामीणों ने बम होने का दावा किया था। हालांकि ग्रामीणों ने ही बम को उखाड़कर पानी में फेंककर निष्क्रिय कर दिया।

और पढ़े  3 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या: पड़ोस में रहने वाले युवक ने की मासूम से हैवानियत, पुलिस ने आरोपी दबोचा

Spread the love
  • Related Posts

    ट्रंप बोले- अगर मैं दखल न देता तो जा सकती थी पाकिस्तानी PM की जान

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी संसद में संबोधन देते हुए भारत और पाकिस्तान संघर्ष पर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि अगर उन्होंने…


    Spread the love

    हिसार के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पर GST व इनकम टैक्स टीम की रेड, मंत्री अनिल विज कर चुके हैं दौरा

    Spread the love

    Spread the loveसेक्टर-14 में स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार सुबह करीब 6 बजे इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापेमारी शुरू की। सूत्रों के अनुसार, यह रेड इनकम टैक्स…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *