मध्यप्रदेश : टूरिज्म बोर्ड का पेंच राष्ट्रीय उद्यान में ‘गो हेरिटेज रन’ 13 मार्च को..

Spread the love

5 किमी, 10 किमी और 21 किमी की होगी दौड़
08 मार्च 2022, बुरहानपुर. अगर आप फिटनेस फ्रीक और एडवेंचर लवर हैं, साथ ही खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड (एमपीटीबी) के पास आपके लिए एक पूरा पैकेज है। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नित नए नवाचारों को क्रियान्वित करने में अग्रणी मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड सिवनी स्थित पेंच राष्ट्रीय उद्यान में ‘गो हेरिटेज रन’ का आयोजन 13 मार्च 2020 को करने जा रहा है। इस गैर प्रतियोगी दौड़ में शामिल होकर पर्यटक अपनी फिटनेस के लिए दौड़ने के अलावा पेंच राष्ट्रीय उद्यान के दर्शनीय स्थलों को निहार भी सकेंगे। वेलनेस टूरिज्म के तहत आयोजित इस इवेंट में प्रतिभागियों को 5 किमी, 10 किमी और 21 किमी दौड़ में हिस्सा लेना होगा। यह रन पार्क स्थित किपलिंग कोर्ट से क्रमश: सुबह 7:00 बजे, सुबह 6:45 बजे और सुबह 6:30 बजे शुरू होगी। सभी प्रतिभागियों को एक प्रमाण पत्र, एक टी-शर्ट और एक मेडल दिया जाएगा। श्री युवराज पडोले, डिप्टी डायरेक्टर, इवेंट्स एंड मार्केटिंग, एमपीटीबी ने कहा, “‘गो हेरिटेज रन’ सहित सभी कार्यक्रम राज्य के पर्यटन स्थलों को देश और विश्व मानचित्र पर लोकप्रिय बनाने के लिए आयोजित किए जाते हैं। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न पर्यटन स्थलों के संवर्धन और संरक्षण के लिए पर्यटकों और अन्य लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना भी है। यह स्थानीय रोजगार, स्थानीय परंपराओं, कला, संस्कृति और शिल्प कला को प्रोत्साहित करने में भी मदद करता है।”

मध्य प्रदेश के बारे में
मध्य प्रदेश उन सभी के लिए आकर्षण प्रदान करता है जो यात्रा करना पसंद करते हैं। यह 77,700 वर्ग किलोमीटर के वन क्षेत्र वाला राज्य है। 11 राष्ट्रीय उद्यानों और 24 वन्यजीव अभयारण्यों जैसे सतपुड़ा वन्यजीव अभयारण्य और चंबल घड़ियाल अभयारण्य के साथ कई वन्यजीव हॉटस्पॉट हैं। खजुराहो, भीमबेटका और सांची जैसे तीन यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल मध्य प्रदेश में मौजूद है। देश में सबसे अधिक 526 बाघों की संख्या के साथ प्रदेश को ‘टाइगर स्टेट’ का दर्जा मिला हुआ है। सतत प्रयासों के चलते प्रदेश के घने और खूबसूरत जंगलों में बाघों की दहाड़ भी लगतार बढ़ रही है। मध्य प्रदेश पर्यटन पिछले कई दशको से पर्यटकों को उच्च स्तरीय सेवाएं व सुविधायें प्रदान करते आ रहा है। “भारत का हृदय” कहे जाने वाले इस राज्य को अपने इतिहास, भौगोलिक स्थिति, प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और यहाँ के लोग इसे देश के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थलों में से एक बनाते हैं। उच्च पर्वत श्रेणियों, नदियों और झीलों से युक्त हरे-भरे जंगल प्रकृति के विभिन्न तत्वों के बीच एक सुंदर सामंजस्य प्रदान

और पढ़े  बंगाल के लिए भाजपा का घोषणापत्र: अमित शाह बोले- 45 दिन के अंदर 7वां वेतन आयोग लागू करेंगे, लागू होगा UCC

करते हैं। विभिन्न प्रकार के पशु-पक्षी और पौधे तथा यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता मध्य प्रदेश के पर्यटन की विशेषता है। साथ ही साथ यहॉ का इतिहास, सांस्कृतिक धरोहर और आदिवासी संस्कृति मध्य प्रदेश के पर्यटन महत्वपूर्ण आकर्षण है।


Spread the love
  • Related Posts

    इस्‍लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, बस कुछ देर में होगी US-ईरान की शांति वार्ता,जेडी वेंस कर रहे नेतृत्व

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत…


    Spread the love

    बंगाल में ईडी की बड़ी कार्रवाई: SSC घोटाले में फिर घिरे पार्थ चटर्जी, ED की कोलकाता में ताबड़तोड़ रेड

    Spread the love

    Spread the loveप्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी से जुड़े ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई शिक्षक भर्ती से जुड़े मनी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *