मतदान केंद्र के बूथ में जाकर फोटो खींच सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट करना युवक को पड़ा महंगा, दर्ज हुआ मुकदमा।।

Spread the love

एक अराजक तत्व *विकास सिंह सिजवाली पुत्र आनंद सिंह सिजवाली निवासी जगदम्बा नगर, वार्ड न–8, बूथ न०–36, भोटिया पड़ाव, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल* द्वारा मतदान केंद्र के बूथ में जाकर फोटो खींचकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म में पोस्ट कर पार्टी का प्रचार प्रसार किया गया है। जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। नैनीताल पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही कर *कोतवाली हल्द्वानी* में *मु०अ०स०–95/22, धारा 128 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम* के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जनता से अनुरोध है कि कृपया सतर्क रहें एवम् इस प्रकार के कृत्यों में शामिल न हो। *नैनीताल पुलिस के सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सैल* द्वारा सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मो की प्रभावी मॉनिटरिंग की जा रही है तथा उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। *मतदान एक गोपनीय प्रक्रिया है, कृपया समझदार बनें नासमझ नहीं!*


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल- सड़क हादसा: खूपी के पास गहरी खाई में गिरी कार, 2 पर्यटकों की मौत, दो गंभीर घायल
  • Related Posts

    ऋषिकेश AIIMS: युवाओं में भी बढ़ रहा बड़ी आंत का कैंसर, बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान से चपेट में आ रहे

    Spread the love

    Spread the love   बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण अब युवाओं में भी बड़ी आंत का कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। सामान्यत: बड़ी…


    Spread the love

    नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मार्ग पर कार 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में पूर्व फौजी की मौत

    Spread the love

    Spread the loveनरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग पर आज बुधवार दोपहर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में पूर्व फौजी की मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि करीब…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *