भीमताल – हल्द्वानी मोटर मार्ग पर हुआ हादसा, 1 की मौत 3 घायल

भीमताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग के बोहराकून स्थित सुसाइड प्वाइंट के पास शनिवार की देर रात 11 बजे देवीधुरा से वापस लौट रही बरात की एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें कार में सवार चार लोगों में शामिल दूल्हे के पिता की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।

घायलों को पुलिस ने परिजनों की मदद से खाई से बाहर निकालकर सीएचसी भीमताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को चोट अधिक आने के चलते हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में रेफर किया। साथ ही एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों की सहमति के बाद छुट्टी दे दी गई।

थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि शनिवार की रात 11 बजे एक आल्टो कार के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अंधेरा अधिक होने और घनी झाड़ियों के बीच खाई में उतकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को परिजनों की मदद से खाई से बाहर निकाला। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी भीमताल लाया गया।

जहां दूल्हे के पिता गणेश दत्त भट्ट (54) पुत्र टीका दत्त भट्ट निवासी 17 एकड़ शास्त्री नगर बिंदुखत्ता लालकुआं की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। जबकि ललित मोहन जोशी (28) पुत्र श्रीकृष्ण जोशी निवासी नगला पंतनगर ऊधमसिंहनगर, हरेंद्र सिंह (38) पुत्र नारायण सिंह निवासी गांधीनगर बिंदुखत्ता लालकुआं और नंदाबल्लभ भट्ट (53) पुत्र माधवानंद भट्ट निवासी 17 एकड़ शास्त्री नगर बिंदुखत्ता लालकुआं घायल हो गए।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक गणेश दत्त भट्ट के बेटे हरीश भट्ट की बरात देवीधुरा से पहले स्यूड़ा गांव से वापस बिंदुखत्ता को लौट रही थी। लेकिन भीमताल के बोहराकून के सुसाइड प्वांइट के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें दूल्हे के पिता की मौत हो गई। वहीं ललित मोहन जोशी और हरेंद्र सिंह को चोट अधिक आने पर हल्द्वानी के एसटीएच भेजा गया। वहीं नंदाबल्लभ भट्ट को उनके परिजन प्राथमिक उपचार के बाद वापस ले गए.

और पढ़े  देहरादून- कंपनी का एमडी बताकर व्हाट्सप्प के जरिये 3.20 करोड़ की साइबर ठगी, आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार
  • Related Posts

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…

    बागेश्वर- पहाड़ी दरकने से बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग बंद: तीन घंटे बाद भी यातायात ठप, लगा लंबा जाम

    बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग रवाईखाल के पास सोमवार सुबह करीब छह बजे पहाड़ी दरकने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। जिला मुख्यालय से महज आठ से दस किलोमीटर की दूरी पर…