उत्तराखंड :- प्रदेश में अब तक ब्लैक फंगस से 9 मरीजों की मौत, आंकड़ा पहुंचा 100 के पार देखें अपने जिलों का हाल

उत्तराखंड में ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मरीजों का आंकड़ा सौ के पार हो गया है। जबकि नौ मरीजों की ब्लैक फंगस से मौत हो चुकी है। इलाज के बाद पांच मरीज ठीक भी हुए हैं। 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक देहरादून, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में 101 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। जबकि नौ मरीजों की मौत हुई है।

एम्स ऋषिकेेश, दून मेडिकल कालेज, मैक्स हास्पिटल, श्री महंत इन्दिरेश हॉस्पिटल, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज, आरोग्य धाम हाॅस्पिटल, हिमालयन हाॅस्पिटल, कृष्णा हाॅस्पिटल, सिटी हार्ट, जेएलएन जिला अस्पताल में ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज चल रहा है। 

जिला             ब्लैक फंगस मरीज        मौतें
देहरादून             97                           08
ऊधमसिंह नगर    01                            –
नैनीताल    03       01
कुल                   101                          09

एम्स में ब्लैक फंगस से एक और मौत
आखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में ब्लैक फंगस से हरिद्वार के एक मरीज की मौत हुई है। एम्स में अब तक ब्लैक फंगस से ग्रस्त छह मरीजों की मौत हो चुकी है। संस्थान में ब्लैक फंगस के 10 नए केस भी मिले हैं। एम्स में अब तक 74 कोविड संक्रमितों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है।

और पढ़े  उत्तराखंड: अबू धाबी में नौकरी कर रहा कोटद्वार का युवक लापता, संपर्क नहीं होने से परिजन परेशान, मदद की गुहार

एम्स ऋषिकेश में ब्लैक फंगस से मरीजों की मौत का सिलसिला जारी है। हरिद्वार जिले के रुड़की निवासी 54 वर्षीय मरीज को एम्स में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद मरीज में ब्लैक फंगस के संक्रमण मिला था। इसके बाद एम्स चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम ने मरीज को म्यूकोरमाइकोसिस केयर वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया था। रविवार को मरीज का स्वास्थ्य बिगड़ने से उसकी मौत हो गई।

  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…