भारत में संक्रमण के मामले फिर बढ़े, 24 घंटे में 50031 नए केस, 1255 की मौत

Spread the love

दूसरी लहर की रफ्तार अब भले ही धीमी हो चुकी है लेकिन तीसरी लहर की आशंका के दौरान संक्रमण का खतरा अभी भी बना हुआ है। देश में भले ही कोरोना वायरस के दैनिक मामले 50 हजार से कम हो गए हो लेकिन डेल्टा प्लस वैरिएंट ने अब ज्यादा चिंता बढ़ा दी है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी है कि देश में अगस्त से दिसंबर तक 135 करोड़ टीकों की उपलब्धता होने का अनुमान है। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में एक बार फिर हल्की तेजी देखी गई है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 50031 नए केस मिले।

भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। कोरोना के दैनिक मामले में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 50031 नए मामले सामने आए और इसी दौरान 1255 मरीजों की मौत हो गई। मौजूदा समय में देश में सक्रिय मामलों की संख्या 5,86,403 हो गई है।


Spread the love
और पढ़े  पश्चिम एशिया में गहराते संकट के बीच भारत में लागू हुआ ECA,तेल और गैस कंपनियों को डेटा साझा करने का आदेश
  • Related Posts

    PM मोदी की आपत्तिजनक AI तस्वीर पोस्ट करने वाला शख्स बिहार से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एआई-जनरेटेड तस्वीर पोस्ट करने के आरोप में…


    Spread the love

    ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार कर रहे ट्रंप,क्या थमने वाला है ईरान युद्ध?

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में चल रहे भीषण संघर्ष के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *