भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 36401 नए मामले मिले, 530 की गई जान ।

देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में 36,401 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 530 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 39,157 लोग अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। सक्रिय मरीजों की तादाद अभी तीन लाख 64 हजार है, जो 149 दिनों में सबसे कम है। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 56 लाख 36 हजार 336 लोगों को वैक्सीन दी गई है। अभी तक 56 करोड़ 64 लाख 88 हजार 433 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। आईसीएमआर के मुताबिक, अगस्त महीने में औसतन हर दिन 17 लाख कोरोना जांच किए गए हैं। देश में अभी तक 50 करोड़ से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारत ने पिछले 55 दिनों में 10 करोड़ जांच करने का रिकॉर्ड बनाया है।

और पढ़े  रूस-यूक्रेन युद्ध: मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू, 2 हजार लोगों तक पहुंचेगी मदद
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…