भारत में कोरोना : देश में 24 घंटे में कोरोना के 10 हजार से ज्यादा नए संक्रमित, 313 लोगों की हुई मौत ।

देश में कोरोना की रफ्तार सुस्त पड़ती जा रही है। दैनिक मामलों में कमी हो रही है। हालांकि, शनिवार की अपेक्षा रविवार को जारी आंकड़ों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार के जारी आंकड़े के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 10,488 नए मामले सामने आए हैं।  वहीं लोगों की 313 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा 12,329  लोग स्वस्थ भी हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल 1,22,714 सक्रिय मरीज बचे हैं। मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़े के अनुसार, बीते 24 घंटे में 10,302  मामले सामने आए थे और 264 लोगों ने जान गंवाई थी।  देश में कोरोना से रिकवरी दर की बात करें तो यह 98.29 फीसदी है। देश में कोरोना से अब तक कुल 3,39,22,037 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 4,65,662 मौतें हुई हैं। इसके अलावा अभी तक 3,45,10,413 कुल कोरोना के मामले सामने आए ।

और पढ़े  खबर अपडेट- अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर: सेवा कार्यकाल में 2 साल की बढ़ोतरी की घोषणा, सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने दी खुशखबरी
  • Related Posts

    सोना-चांदी और गाड़ी से लेकर बर्तन-झाड़ू तक,जानें धनतेरस पर किस मुहूर्त में खरीदना होगा शुभ

    धनतेरस खुशियों, खरीदारी, शुभता और धन-वैभव का प्रतीक है। इसे हर साल कार्तिक मास में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल 6 नवंबर को धनतेरस मनाया जा रहा…

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर सवाल: यूएस-यूरोप ने छह फैक्टरियों में पकड़ी गंभीर खामियां, भारी पड़ी लापरवाही

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर अमेरिका और यूरोप के नियामकों ने सवाल उठाए हैं। पिछले तीन महीने में भारतीय कंपनियों की छह फैक्टरियों में गंभीर खामियां मिली हैं। इनमें…