पंजाब : पठानकोट छावनी ( त्रिवेणी द्वार ) पर ग्रेनेड हमला, जिले में अलर्ट, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस ।

शहर के सैन्य क्षेत्र त्रिवेणी द्वार गेट पर बीती देर रात करीब एक बजे अज्ञात बाइक सवारों ने ग्रेनेड से हमला किया। मामले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिल्हाल पुलिस ने पूरे जिले में अलर्ट जारी किया है। एसएसपी पठानकोट सुरिंदर लांबा समेत पुलिस के सभी आला अधिकारी मौके पर हैं। सैन्य क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से सुराग निकालने की कोशिश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात एक  बजे पठानकोट के काठ वाला पुल से धीरा जाने वाले रास्ते में पड़ते सेना के त्रिवेणी द्वार पर मोटर साइकिल सवारों ने ग्रेनेड फेंका। जिससे वहां तेज धमाका हुआ। हालांकि, गेट पर ड्यूटी दे रहे जवान दूरी पर थे। इसलिए किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। ग्रेनेड फेंकने वाले बाइक सवार किधर से आए और किधर गए, इसके बारे सैन्य अधिकारी भी नहीं बता पा रहे हैं।धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी  खुद मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस द्वारा जिला भर में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। नाकों पर पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है।

और पढ़े  अरुणाचल में ब्रह्मपुत्र पर बन रहे बांध के खिलाफ क्यों उतरे लोग, चीन के खतरे के बावजूद क्यों विरोध?
  • Related Posts

    भारत आ रहे हैं विदेश मंत्री रूबियो: जामनगर की रिफाइनरी पर अमेरिका की नजर, ऊर्जा सहयोग को लेकर क्या है तैयारी?

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो 17 से 22 अक्तूबर तक उज्बेकिस्तान और भारत के दौरे पर रहेंगे। रूबियो का भारत दौरा ऊर्जा सहयोग और निवेश के लिहाज से अहम…

    उपलब्धि: मंगल पर पर्सिवरेंस ने तय की 45 किमी दूरी, नासा के कार के आकार वाले रोवर ने तोड़ा रिकॉर्ड

    अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का पर्सिवरेंस रोवर पृथ्वी के अलावा किसी अन्य ग्रह की सतह पर सबसे ज्यादा दूरी तय करने वाला पहला रोबोटिक उपकरण बन गया है। नासा ने…