भारत में कोरोना का कहर जारी बीते 24 घंटे में मिले 3 लाख से अधिक नए केस, वही 439 लोगों की हुई मौत ।

Spread the love

देश में कोरोना महामारी का प्रसार लगातार जारी है। खतरनाक वायरस ने इस सप्ताह लोगों की चिंता और अधिक बढ़ा दी है। दरअसल, इस सप्ताह जान गंवाने वाले लोगों की संख्या पिछले सप्ताह की तुलना में दोगुनी हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार पिछले सप्ताह 1396 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी लेकिन इस सप्ताह 2680 लोगों की मौत हो गई। यानी कि मृतकों की संख्या में 92 फीसदी का इजाफा देखा गया है। इस बीच कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन का संक्रमण भारत में सामुदायिक प्रसार के स्तर पर पहुंच चुका है।

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3 लाख 6 हजार 64(3,06,064) मामले सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि कल की तुलना में 27,469 मरीज कम संक्रमित हुए हैं। इस दौरान 439 लोगों की मौत भी हुई जबकि दो लाख, 43 हजार, 495 (2,43,495) लोग स्वस्थ भी हुए।


Spread the love
और पढ़े  आज PM बंगाल में करेंगे चुनाव प्रचार,भाजपा ने रोड-शो और रैली के लिए कसी कमर, पार्टी में जोश भरेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • Related Posts

    गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय- गौतमबुद्ध विवि के कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, योग्यता पूरी न करने पर की गई कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the loveनिर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक एवं प्रशासनिक योग्यता पूर्ण न करने के कारण गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी की सेवा समाप्त कर दी गई है। प्रभारी कुलसचिव…


    Spread the love

    होर्मुज: ‘खाड़ी से ओमान तक कोई बंदरगाह नहीं रहेगा सुरक्षित’, अमेरिका की नाकेबंदी वाली धमकी पर ईरान का पलटवार

    Spread the love

    Spread the loveईरान-अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी का एलान कर दिया है। इसके जवाब में ईरान ने सख्त चेतावनी दी। ईरान…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *