ब्रेकिंग : – (Instagram) इंस्टाग्राम देने जा रहा है झटका, एप को बंद करने का किया एलान, इस दिन हुआ था लॉन्च ।

Spread the love

फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म के तर पर लॉन्च हुए इंस्टाग्राम (Instagram) अब काफी हद तक शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म हो गया है। इंस्टाग्राम का पूरा ध्यान अब उसके शॉर्ट वीडियो रील्स पर है। अब खबर है कि इंस्टाग्राम IGTV एप को बंद करने वाला है।
कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि वह अपने वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म IGTV एप को बंद कर रहा है। IGTV एप को इंस्टाग्राम ने 2018 में लॉन्च किया था। उस दौरान कंपनी ने IGTV एप को यूट्यूब के मुकाबले में पेश किया था लेकिन अब करीब चार साल बाद कंपनी इसे बंद कर रही है। IGTV एप का फॉर्मेट वर्टिकल था।
2020 में भारत में चाइनीज शॉर्ट वीडियो एप टिकटॉक के बैन के बाद इंस्टाग्राम ने Reels को पेश किया था। आज भारतीय बाजार में Reels प्रमुख शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म हो गया है। Reels को लेकर हाल ही में कंपनी ने कहा है कि वह जल्द ही इसके लिए विज्ञापन फीचर जारी करने वाली है जिसके बाद रील्स क्रिएटर्स की कमाई भी होने लगेगी। फिलहाल Reels के साथ मोनेटाइजेशन जैसी कोई सुविधा नहीं है। कंपनी के मुताबिक Reels के वीडियो में जल्द ही विज्ञापन देखने को मिलेंगे।

पिछले महीने ही 150 देशों में लॉन्च हुआ है Reels
Facebook ने अपने शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म Reels को पिछले महीने ही 150 देशों में लॉन्च कर दिया है। मेटा ने ब्लॉग के जरिए इसकी जानकारी दी थी। मेटा ने कहा है कि वह क्रिएटर्स की कमाई के लिए नए फीचर्स भी पेश करेगा। मेटा के मुताबिक रील्स यूजर्स को बोनस मिलेगा। 

और पढ़े  सिलीगुड़ी: PM मोदी की हुंकार- बोले- चार मई के बाद बनेगी BJP सरकार, टीएमसी को देना होगा पाई-पाई का हिसाब

इसके अलावा वीडियो के बीच में विज्ञापन दिखाए जाएंगे जो कि बैनर्स और स्टीकर्स के फॉर्म में होंगे। Reels में फुल स्क्रीन विज्ञापन भी जल्द ही जारी किए जाएंगे। फेसबुक के यूजर्स को भी जल्द ही Reels देखने को मिलेगा। संभावना है कि फेसबुक के स्टोरीज फीचर की जगह रील्स को लॉन्च किया जाए। यूजर्स को न्यूज फीड में भी सजेशन के तौर पर रील्स देखने को मिल सकता है।


Spread the love
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया तनाव: दक्षिणी लेबनान में 10KM का सुरक्षा जोन बनाए रखेगा इस्राइल, होर्मुज पर मंथन

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में कई वर्षों की जंग के बाद अब शांति की लौ जलती दिख रही है। दरअसल, इस्राइल और लेबनान के बीच 10 दिन का युद्धविराम लागू…


    Spread the love

    चुनाव से पहले IT की कार्रवाई- TMC विधायक देबाशीष कुमार पर कसा शिकंजा, कोलकाता में घर-दफ्तर छापेमारी

    Spread the love

    Spread the loveकोलकाता में चुनाव से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक देबाशीष कुमार के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई ने सियासी माहौल गरमा दिया है। शुक्रवार सुबह…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *