बुरहानपुर /मध्य प्रदेश : मराठा सेवा संघ मध्य प्रदेश के उपाध्यक्ष पद पर मनीष महाजन को नियुक्त किया गया …

Spread the love

मराठा सेवा संघ कई वर्षो से सक्रियता पूर्वक पूरे देश में कार्य कर रहा हैं , इसी तारतम्य में मराठा सेवा संघ ने बुरहानपुर जिले के मनीष महाजन को मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया । यह नियुक्ति मराठा सेवा संघ के तानु बाई बिरजे पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवश्री सुनील महाजन की सहमति से मराठा सेवा संघ मध्य प्रदेश के अध्यक्ष डॉ एन पी कनाडे जी द्वारा की गई । शनिवार दोपहर को मनीष महाजन को मराठा सेवा संघ की ओर से फूल हार से सम्मान कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया । इस अवसर पर मराठा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष आशीष भगत , गणेश कापसे , किशोर पाटिल , किशोर मोसे एवम गणमान्य उपस्थित थे। प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद मनीष महाजन ने संगठन के प्रति पूरी मेहनत , लगन और ईमानदारी से कार्य करने की बात कही ।


Spread the love
और पढ़े  आज चुनाव आयोग प्रमुख से मिलेंगे टीएमसी नेता, एसआईआर और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर पूछेंगे सवाल
  • Related Posts

    गायिका आशा भोसले- राजकीय सम्मान से आज होगी आशा ताई की विदाई, दोपहर 3 बजे तक घर पर होंगे अंतिम दर्शन

    Spread the love

    Spread the loveराजकीय सम्मान से दी जाएगी अंतिम विदाई आशा भोसले को राजकीय सम्मान के साथ आखिरी विदाई दी जाएगी। अंतिम संस्कार से पहले उन्हें सलामी देने की पुलिस ने…


    Spread the love

    पश्चिम एशिया संघर्ष- नेतन्याहू बोले- इस्राइल के दुश्मनों का मिटाएंगे अस्तित्व, होर्मुज में आवाजाही फिर बाधित

    Spread the love

    Spread the love भू-राजनीतिक तनाव और तेल की कीमतों में उछाल अमेरिका और ईरान के बीच हुई बातचीत किसी भी समझौते पर पहुंचने में विफल रही, जिससे वैश्विक वित्तीय बाजारों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *