बिहार / पूर्णिया : मेयर हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर, कुर्की के आदेश जारी

Spread the love

कटिहार में मेयर हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. पुलिस ने अबतक फरार चल रहे चार आरोपियों के घर पर कोर्ट के आदेश के बाद नोटिस चस्पा कर दिया है. पुलिस ने ड्राइवर टोला स्थित फरार चल रहे चारों आरोपियों के घर नोटिस चिपकाते हुए सरेंडर नहीं करने पर कुर्की जब्ती करने की बात कही है.मामले की जानकारी देते हुए नगर थाना प्रभारी राघवेंद्र कुमार ने कहा कि मेयर हत्याकांड में अबतक 12 अभियुक्तों का नाम सामने आया है जिनमें 8 अभियुक्तों के खिलाफ FIR दर्ज हैं. जबकि 4 के खिलाफ FIR दर्ज नहीं है. चार अभियुक्त अभिषेक महतो, अंकित चौहान, सनी श्रीवास्तव और श्रीकांत श्रीवास्तव इस मामले में अभी फरार चल रहे हैं. इन चारों के खिलाफ कोर्ट से नोटिस लिया गया है. आज नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की गई है. थाना प्रभारी ने बताया कि यदि ये चार अभियुक्त कोर्ट में सरेंडर नहीं करते हैं तो कल कोर्ट के आदेश से इनकी कुर्की जब्ती की जाएगी. उन्होंने बताया कि नोटिस चिपकाने की प्रक्रिया ढोल नगाड़े की आवाज़ के साथ की जा रही है ताकि लोगों को पता चले कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है और अबतक कार्रवाई कहां तक पहुंची है. नोटिस चस्पा करने के कुछ देर बाद ही दो फरार आरोपी सन्नी श्रीवास्तव और श्रीकांत श्रीवास्तव ने पूर्णिया प्रक्षेत्र के आईजी के कार्यालय पहुँचकर आत्मसमर्पण कर दिया है। जहां से आईजी पूर्णिया ने दोनों आरोपियों को सदर थाना कटिहार को सपुर्द कर दिया है।
आपको बता दें कि 29 जुलाई की रात कटिहार के मेयर शिवराज पासवान की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. मेयर की हत्या के बाद से पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है.

और पढ़े  शांति की उम्मीद: पश्चिम एशिया में 2 हफ्ते का युद्धविराम, ट्रंप ने ईरान पर हमले रोके,होर्मुज को लेकर रखी ये शर्तें

Spread the love
  • Related Posts

    इस्‍लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, बस कुछ देर में होगी US-ईरान की शांति वार्ता,जेडी वेंस कर रहे नेतृत्व

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत…


    Spread the love

    बंगाल में ईडी की बड़ी कार्रवाई: SSC घोटाले में फिर घिरे पार्थ चटर्जी, ED की कोलकाता में ताबड़तोड़ रेड

    Spread the love

    Spread the loveप्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी से जुड़े ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई शिक्षक भर्ती से जुड़े मनी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *