बड़ी खबर- हिमाचल : भारी बारिश ने शिमला में मचाई तबाही, सड़के बंद कई गाड़ियां मलबे में दबी ।

हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट के बीच शिमला में भारी बारिश से भूस्खलन और चट्टानें गिरने का सिलसिला जारी है। शिमला के पंथाघाटी में भारी बारिश से भूस्खलन हुआ है। मलबे में कई गाड़ियां दब गई हैं। सड़कें बंद हो गई हैं और पानी ठप सप्लाई भी प्रभावित हो गई है। राजधानी शिमला में शहर में मंगलवार रात से जारी बारिश से भारी नुकसान हुआ है। कई गाड़ियां मलबे में दब गई है। रास्ते बंद है। पानी की सप्लाई भी बंद हो गई है।
इससे पहले, हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट के बीच शिमला और लाहौल -स्पीति  में भारी बारिश से भूस्खलन और चट्टानें गिरने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। लाहौल-स्पीति में जगह-जगह भूस्खलन से करीब 60 पर्यटक व स्थानीय वाहन फंस गए हैं। 

वहीं, चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट एनएच पर चनेड़ के पास देर रात भारी बारिश से हुए भूस्खलन को हटाने में जुटी जेसीबी का हेल्पर साथ में बह रहे नाले के तेज बहाव में बह गया। एसडीएम नवीन तनवर ने बताया कि सुनील कुमार निवासी सिरकुंड पंचायत गांव कुडगल की तलाश की जा रही है। लाहौल-स्पीति के छह नालों में बाढ़ आई।
काजा से लाहौल के लिए निकले तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा बातल में फंस गए हैं। मनाली-लेह मार्ग को जिला प्रशासन ने अगले 12 घंटे के लिए बंद कर दिया है। लेह की ओर जाने वाले वाहन केलांग में रोक दिए। जाहलमा नाले पर बना पुल और एक गाड़ी बह गई। लाहौल-स्पीति में भारी बारिश के बाद मनाली-लेह मार्ग अवरुद्ध हो गया है। 

और पढ़े  दो दिन में खुलेगा होर्मुज?: ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं ये शर्तें, अब्बास अराघची ने क्या कहा?

पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर नूरपुर के पास न्याजपुर में एक कार पर पहाड़ी से चट्टानें आ गिरी। हादसे में चालक को घायल अवस्था में कार की छत तोड़कर निकाला गया। हादसे में कार चालक अवतार सिंह निवासी बडूखर (इंदौरा) की एक टांग फ्रेक्चर हुई है। उसे टांडा मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया। चंबा में भी 30 जुलाई तक अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के बीच शिमला, सिरमौर में दो मकान ढह गए, जबकि सिरमौर के ददाहू में बस स्टैंड के भवन का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

मंडी के धर्मपुर में भी दो कच्चे मकान और एक गोशाला को नुकसान हुआ है। हिमाचल में बुधवार को भी भारी बारिश का रेड अलर्ट है। चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला जिले में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। 29 जुलाई को ऑरेंज और 30-31 जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 2 अगस्त तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

  • Related Posts

    सोना-चांदी और गाड़ी से लेकर बर्तन-झाड़ू तक,जानें धनतेरस पर किस मुहूर्त में खरीदना होगा शुभ

    धनतेरस खुशियों, खरीदारी, शुभता और धन-वैभव का प्रतीक है। इसे हर साल कार्तिक मास में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल 6 नवंबर को धनतेरस मनाया जा रहा…

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर सवाल: यूएस-यूरोप ने छह फैक्टरियों में पकड़ी गंभीर खामियां, भारी पड़ी लापरवाही

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर अमेरिका और यूरोप के नियामकों ने सवाल उठाए हैं। पिछले तीन महीने में भारतीय कंपनियों की छह फैक्टरियों में गंभीर खामियां मिली हैं। इनमें…