कर्नाटक : बसवराज बोम्मई नए सीएम, बुधवार को लेंगे शपथ ।

बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद बसवराज बोम्मई कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को विधायक दल की बैठक के बाद उनके नाम का एलान किया।  इसके साथ ही ताजा जानकारी मिली है कि बोम्मई बुधवार को शपथ लेंगे।

इससे पहले प्रदेश के राजस्व मंत्री आर अशोक ने कहा था कि एक या दो दिन, या 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला हो जाएगा। बहरहाल, नए मुख्यमंत्री के संबंध में चर्चा के लिए बंगलूरू में विधायक दल की बैठक में भाजपा महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी जी किशन रेड्डी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतिल और सीएम पद से इस्तीफा दे चुके येदियुरप्पा व अन्य नेता शामिल हुए।

और पढ़े  गुवाहाटी में 5 हत्याओं के आरोपी का एनकाउंटर,अस्पताल में तोड़ा दम
  • Related Posts

    सोना-चांदी और गाड़ी से लेकर बर्तन-झाड़ू तक,जानें धनतेरस पर किस मुहूर्त में खरीदना होगा शुभ

    धनतेरस खुशियों, खरीदारी, शुभता और धन-वैभव का प्रतीक है। इसे हर साल कार्तिक मास में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल 6 नवंबर को धनतेरस मनाया जा रहा…

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर सवाल: यूएस-यूरोप ने छह फैक्टरियों में पकड़ी गंभीर खामियां, भारी पड़ी लापरवाही

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर अमेरिका और यूरोप के नियामकों ने सवाल उठाए हैं। पिछले तीन महीने में भारतीय कंपनियों की छह फैक्टरियों में गंभीर खामियां मिली हैं। इनमें…