बड़ी खबर -लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड : 4 महीने बाद जेल से बाहर आया मंत्री का बेटा आशीष मिश्र ‘मोनू’।

Spread the love

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया हिंसा कांड में मुख्य आरोपी और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे आशीष मिश्र मोनू को मंगलवार की शाम चार महीने से भी ज़्यादा वक़्त के बाद जिला जेल से  जमानत पर रिहा कर दिया गया। जेल प्रशासन ने दोपहर में रिहाई आदेश प्राप्त होने के बाद जमानती कार्यवाही शुरू की, जिसके बाद देर शाम आशीष मिश्र मोनू को तीन तीन लाख के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
जिला जेल में आशीष मिश्र की जमानत आदेश के संबंध में सोमवार को जमानतदार दाखिल किए गए थे, जिनकी सत्यापन रिपोर्ट मंगलवार को जिला जज अदालत में प्राप्त होने पर जिला जज मुकेश मिश्रा ने जमानत प्राप्त आशीष मिश्र मोनू की रिहाई आदेश जिला कारागार खीरी को भेज दिया है, जिसके आधार पर आशीष मिश्र को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
आशीष मिश्र के वकील उनकी रिहाई के लिए जेल पहुंचे। सभी कानूनी कार्रवाई के बाद कुछ ही देर में आशीष को रिहा किया गया। उनकी रिहाई को देखते हुए जेल के बाहर बड़ी संख्या में मीडिया का जमावड़ा लगा रहा।

सोमवार को दाखिल किए गए थे जमानतदार
जिला जेल में आशीष मिश्र की जमानत आदेश के संबंध में सोमवार को जमानतदार दाखिल किए गए थे। जिनकी सत्यापन रिपोर्ट मंगलवार को जिला जज अदालत में प्राप्त होने पर जिला जज मुकेश मिश्रा ने जमानत प्राप्त आशीष मिश्र मोनू की रिहाई आदेश जिला कारागार खीरी को भेज दिया है। जिसके आधार पर आज शाम छह से सात बजे तक आशीष मिश्र की रिहाई हो सकती है। उधर, जिला जेल से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के कार्यालय पर भी काफी गहमागहमी है।

और पढ़े  त्रिपुरा में कड़ी सुरक्षा के बीच टीटीएएडीसी चुनाव के लिए वोटिंग जारी, शुरुआती दो घंटों में 22% मतदान

Spread the love
  • Related Posts

    सीबीएसई ने जारी किए 10वीं के परीक्षा परिणाम,छात्र यहां चेक करें नतीजे..

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिये हैं। बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा के परिणाम जारी किए जाएंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर अपने अंक…


    Spread the love

    तमिलनाडु- BJP ने जारी किया घोषणापत्र, नड्डा बोले- DMK ने राज्य को कई मोर्चों पर कमजोर किया

    Spread the love

    Spread the loveतमिलनाडु में इसी महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहां एक ओर सियासत में जबरदस्त गर्माहट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर अब राजनीतिक पार्टियों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *