बड़ी खबर : एयर इंडिया के सर्वर हैक, यात्रियों का पासपोर्ट व क्रेडिट कार्ड का डेटा चुराया

एयर इंडिया ने शुक्रवार को बताया कि उसके सर्वर पर साइबर हमला हुआ है। हैकर्स ने कंपनी के सर्वरों को हैक कर विश्व के करीब 45 लाख यात्रियों का डेटा चुरा लिया है। इसमें क्रेडिट कार्ड व पासपोर्ट आदि का का डेटा शामिल है। 

एयर लाइंस ने बयान जारी कर कहा कि हैकरों ने सैकड़ों यात्रियों की निजी जानकारियां हासिल कर ली हैं। पैसेंजर सर्विस सिस्टम से चुराए गए डेटा में क्रेडिट कार्ड व पासपोर्ट का विवरण भी शामिल है। इससे पूरे विश्व के करीब 45 लाख यात्री प्रभावित हो सकते हैं।  बयान में कहा गया है कि हमारे पैसेंजर सर्विस सिस्टम में यात्रियों की निजी जानकारियां स्टोर रहती हैं। इस पर हाल ही में साइबर हमला हुआ है। इस कारण कुछ यात्रियों का निजी डेटा हैकरों ने हथिया लिया है। 

2011 से 2021 के बीच हुए डेटा लीक
एयर इंडिया के मुताबिक, डेटा हैक करने की घटना 26 अगस्त 2011 से 3 फरवरी 2021 के बीच की है। कंपनी ने कहा कि इसमें उपभोक्ताओं की निजी जानकारियां जिसमें नाम, जन्म तिथि, संपर्क नंबर, पासपोर्ट की जानकारी, टिकट की जानकारी, स्टार अलायंस, एयर इंडिया फ्रिक्वेंट फ्लाइर डाटा (पासवर्ड डाटा प्रभावित नहीं हुआ है) और क्रेडिट कार्ड की जानकारी शामिल है। 

सीवीवी व सीवीसी नंबर नहीं रखते
कंपनी ने क्रेडिट कार्ड के संबंध में कहा कि हमारे डेटा प्रोसेसर के पास सीवीवी/सीवीसी नंबर नहीं होते हैं। इसके बाद हमारे डाटा प्रोसेसर ने इस बात को सुनिश्चित किया कि प्रभावित सर्वर पर किसी तरह की कोई असमान्य गतिविधि नहीं देखी गई

और पढ़े  केरलम: HC के निर्देश के बाद विजयन परिवार से जुड़े मामले में एफआईआर दर्ज करेगी विजिलेंस, बनेगी विशेष टीम
  • Related Posts

    अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी से चार की मौत,मारा गया हमलावर

    अमेरिका के ओरेगन राज्य के बेंड शहर में गुरुवार को सिल्वर रेल एलीमेंट्री स्कूल में गोलीबारी हुई। सीबीएस न्यूज ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कई सूत्रों के हवाले से बताया…

    खुलासा: चीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की तैयारी में हूती विद्रोही, निशाने पर सऊदी-इस्राइल?

    यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोही अपने हथियारों की क्षमता बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, समूह चीन से मिले कुछ खास पुर्जों की मदद…