फैजाबाद अंबेडकरनगर एमएलसी सीट से सपा प्रत्याशी हीरालाल यादव ने किया नामांकन।

फैज़ाबाद अम्बेडकरनगर एमएलसी सीट के लिये समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हीरालाल यादव ने समर्थकों के साथ अयोध्या स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इससे पहले अयोध्या जनपद व अम्बेडकरनगर जनपद के सभी समाजवादी पार्टी के नेता व पदाधिकारी जनपद के एक गेस्ट हाउस में एकत्र हुये जहां एमएलसी प्रत्याशी हीरालाल यादव का स्वागत किया। अयोध्या जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन करने के बाद बाहर आये सपा प्रत्याशी हीरालाल यादव ने कहा कि उन्होंने दो सेटों में नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बाद एमएलसी चुनाव में उनकी जीत जरूर होगी। इस अवसर पर विधायक अवधेश प्रसाद, अभय सिंह, राकेश पांडेय, त्रिभुवन दत्त, रामअचल राजभर, लालजी वर्मा सहित तमाम सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़े  UP- फर्जी फास्टैग मामले में एसटीएफ का इटौंजा टोल प्लाजा पर छापा, सर्वर-डीवीआर जब्त, 7 महीने पहले खुला खेल
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।

    गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में…

    विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 2 निलंबित, जांच जारी

    हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी स्थित उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हसनपुर कोतवाली में…