फिर एक नया रूप धारण किया कोरोना वायरस ने, बीटा वैरिएंट का म्यूटेशन आक्रामक डेल्टा एसे करता है हमला ।

Spread the love

एक बार फिर कोरोना वायरस ने वैज्ञानिकों के होश उड़ा दिए हैं। इस बार वायरस ने ऐसा रुप बदला है कि दूसरी लहर में तबाही मचाने वाला डेल्टा वैरिएंट और भी अधिक आक्रामक नजर आ रहा है। देश के छह राज्यों में अब तक आठ सैंपल में पुष्टि हो चुकी है कि अभी तक बीटा वैरिएंट में मिलने वाला म्यूटेशन अब डेल्टा में भी जा पहुंचा है जिसे डेल्टा प्लस कहा जा रहा है।

वैज्ञानिकों ने इस म्यूटेशन की पहचान K417N के नाम से की है। यह B.1.617 (डेल्टा) वैरिएंट में मिला है। इसलिए इसे B.1.617.2.1 नाम भी दिया है। साथ ही इसे AY.1 के नाम से भी जाना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार तमिलनाडु में सर्वाधिक तीन मरीजों में इसकी पहचान हुई है। इनके अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में एक-एक मरीज सामने आया है। जबकि दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान से पहुंचे सैंपल की सिक्वेसिंग का परिणाम आना अभी बाकी है।

अभी तक यह म्यूटेशन वैज्ञानिकों की नजरों में नहीं था क्योंकि भारत में जीनोम सिक्वेसिंग पर्याप्त मात्रा में नहीं की जा रही है। पांच अप्रैल से 15 मई के बीच पहुंचे सैंपल की जांच की गई तो एक नहीं बल्कि आठ सैंपल में नया म्यूटेशन मिला है। यह सभी सैंपल डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित थे।


Spread the love
और पढ़े  श्रम मंत्रालय का फैसला: जल्द लौटाई जाएगी 7.11 लाख निष्क्रिय पीएफ खातों में पड़ी राशि..
  • Related Posts

    PM मोदी के इस्राइल दौरे का आज दूसरा दिन,आज याद वाशेम स्मारक जाएंगे, राष्ट्रपति संग बैठक

    Spread the love

    Spread the loveबुधवार को इस्राइली संसद नेसेट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इस्राइल पर हमास के हमले की निंदा की और कहा कि भारत, इस्राइल के साथ खड़ा…


    Spread the love

    ब्राजील में बाढ़ से मचा हाहाकार,अब तक 46 लोगों की मौत, विचलित कर रहा मंजर

    Spread the love

    Spread the loveदक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील में कुदरत का भयानक कहर देखने को मिल रहा है। दक्षिण-पूर्व ब्राजील में भीषण बाढ़ से लगातार मृतकों का आंकड़ा बढ़ रहा है। अब तक…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *