प्रधानमंत्री की जनसभा स्थल को लेकर अभी असमंजस बरकरार ।।

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के स्थान को लेकर भी असमंजस बना हुआ है। पहले गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में जनसभा की बात कही जा रही थी लेकिन अब प्रशासन की टीम ने जनसभा कराने के उद्देश्य से एमबी इंटर कॉलेज के मैदान का निरीक्षण कर लिया है। यहां लगी नुमाइश को भी हटा दिया गया है।
प्रधानमंत्री की जनसभा पहले 24 दिसंबर को प्रस्तावित थी लेकिन बाद में कहा गया कि जनसभा अब 30 दिसंबर को हो सकती है। 14 दिसंबर को कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, बंशीधर भगत और प्रशासन की टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के मैदान पर मुहर लगाई थी। इसके बाद पुलिस, प्रशासन की टीम आवश्यक तैयारियों में जुट गई थी।
अब जनसभा स्थल को लेकर बदलाव की सुगबुगाहट है। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी और कमननयन जोशी ने सभा के लिए एमबी इंटर कॉलेज का मैदान देखा है। अंदरखाने इसी स्थल पर अंतिम रूप से मुहर लगने की चर्चा है। हालांकि इसकी अभी घोषणा नहीं हुई है। इस मैदान पर वर्ष-2017 में गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा हुई थी।
नुमाइश से आज हट जाएंगे झूले
हल्द्वानी। प्रशासन की टीम ने मंगलवार को एमबी इंटर कॉलेज के मैदान का निरीक्षण कर नुमाइश को हटा दिया है। डीएम धीराज गर्ब्याल ने कहा कि बुधवार को झूले हटा लिए जाएंगे।
मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम मनीष कुमार, सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी और सहायक नगर आयुक्त ने एमबी इंटर कॉलेज मैदान का निरीक्षण किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि प्रधानमंत्री की संभावित सभा एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में भी हो सकती है। इस कारण यह फैसला लिया गया है।

और पढ़े  धामी कैबिनेट के विस्तार का निकला मुहूर्त-  आज होगी 5 नए मंत्रियों की ताजपोशी, राज्यपाल दिलाएंगे शपथ

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *