चम्पावत – बनबसा : राज्यपाल गुरमीत सिंह का बनबसा दौरा

उत्तराखंड के राज्यपाल महामहिम गुरमीत सिंह आज एक दिवसीय दौरे पर चम्पावत जनपद के सीमन्त क्षेत्र बनबसा पहुँचे, जहाँ महामहिम ने बनबसा स्थित एनएचपीसी गेस्ट हाउस मे स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों एवं सीमन्त क्षेत्र में तैनात एसएसबी आदि अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर सीमन्त क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया इस मीटिंग में बनबसा आर्मी कैम्प के ऑफिसर्स भी उपस्थित रहेंगे, ज्ञात हो कि महामहिम गुरमीत सिंह जी अपने सेना से जुड़े कार्यकाल के दौरान 1996 से 1999 तक बनबसा आर्मी केंट में बतौर कम्पनी कमांडर बनबसा आर्मी कैंट में तैनात रहे है, राज्यपाल ने एनएचपीसी गेस्ट हाउस  में जनपद के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में संचालित विभिन्न विकास कार्यों, गतिविधियों स्वास्थ्य व्यवस्थाओ के बारे में सभी अधिकारियों से उनकी उपलब्धि एवं चुनौतियों कि जानकारी प्राप्त की आपने अधिकारियों से कहा कि सभी अपनी अपनी ऊर्जा एवं पोटेंशियल का प्रयोग करे तथा जनपद की जनता के जीवन स्तर को सुधारें, बैठक के दौरान राज्यपाल ने कहा कि चम्पावत जिला एक सीमांत जनपद होने के साथ ही यहाँ की भौगोलिक परिस्थितियों अपने आप में अलग हैं, यहां पर सड़क कनेक्टिविटी के साथ ही संचार माध्यमों को बेहतर करना आवश्यक है, इस क्षेत्र में कार्य किया जाना जरूरी है उन्होंने कहा कि जनपद में वन्य उत्पादों एवं जड़ी बूटियों आदि के व्यापार विकसित करने प्रयाप्त साधन हैं जिसका सही ढंग से प्रयोग कर स्थानीय जनता के जीवन स्तर को सुविधाजनक बनाने पर कार्य करने की आवश्यकता है, अधिकारीयो से मीटिंग के बाद महामहिम ने स्थानीय पूर्व सैनिकों एवं स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों के साथ वार्ता कर सीमन्त क्षेत्र की समस्याओ और सम्भावनाओ के बारे में जानकारी ली।

और पढ़े  हल्द्वानी: सड़कें जख्मों से भरी...मरहम लगाने की रफ्तार धीमी, CM के निर्देशों का शहर में नहीं दिख रहा असर
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…