पौड़ी : थलीसैंण सभागार में हुआ वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का आयोजन

Spread the love

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत विकासखंड थलीसैंण के सभागार में वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें एनआरएलएम के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर वित्त समन्वयक धनंजय प्रसाद भट्ट ने उपस्थित महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें, जिससे स्वरोजगार कर आर्थिकी मजबूत बन सकेगी।
वित्त समन्वयक ने आयोजित कार्यशाला में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को एनआरएलएम की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि अन्य ग्रामीण महिलाओं को समूहों में जुड़ना चाहिए, जिससे वह भी अन्य समूहों की तरह स्वरोजगार कर अपनी आर्थिकी मजबूत बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि समूहों की महिलाओं को पहाड़ी व्यंजन के लिए भी प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे वह अपने घर में रहकर ही पहाड़ी व्यंजनों का क्रय कर सकेंगे। उन्होंने महिला समूहों को कहा कि अन्य महिलाओं को भी समूहों में शामिल करें। जिससे आय का साधन में बढोतरी हो सकेगी। साथ ही उन्होंने मुर्गी पालन, मत्स्य, डेरी, पॉलिहाउस सहित अन्य की जानकारी दी। इस दौरान बैंक अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योती बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन सहित बैकिंग की जानकारी साझा की। कार्यशाला में विकासखंड थलीसैंण तथा वीरोंखाल की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने बढ़-चढ कर प्रतिभाग किया।


Spread the love
और पढ़े  चमोली: 11 महीने के बच्चे के नाक से निकाला जोंक,लगातार आ रहा था खून
  • Related Posts

    उत्तरकाशी- गंगोत्री और हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों के लिए हुआ बंद

    Spread the love

    Spread the love     उत्तरकाशी हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया…


    Spread the love

    उत्तराखंड: प्रदेश में 1 अप्रैल से शुरू किया जाएगा राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण, मार्च 2027 तक चलेगा

    Spread the love

    Spread the love     उत्तराखंड में एक अप्रैल से राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा, जो सर्वे मार्च 2027 तक चलेगा। प्रत्येक परिवार की आय से संबंधित आंकड़े…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *