पौड़ी / यम्केश्वर : पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया नम्रता और गौरव का सपना साकार…

आज उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पौड़ी जिले के यम्केश्वर ब्लॉक के फलदाकोट गांव पहुंचे जहां उन्होंने अपने मुख्यमंत्री रहते हुए किए गए स्वरोजगार प्रोत्साहन के कार्यों का जायजा लिया, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का सपना पाले उत्तराखंड के पूर्व मुखिया को युवा ऊर्जावान उद्यमियों ने भी निराश नहीं किया, स्थानीय उत्पाद भांग (हेंप) के रेशों से हैंडमेड टॉवल, चादर बनाते -बनाते इन युवाओं ने इको फ्रेंडली हैंप -हाउस ही बना डाला जिसमें ईट से लेकर छत तक सब में हेंप एक्सट्रैक्ट का इस्तेमाल किया गया है’, अपनी इस उपलब्धि का श्रेय, मां नंदा शक्ति सम्मान से सम्मानित और 2020 एशियन हेंप समिट में शिरकत करने वाली नम्रता ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को दिया , नम्रता और गौरव ने कहा कि हमने एक सपना जरूर देखा था मगर उनके इस सपने को अगर तत्कालीन मुख्यमंत्री का साथ न मिलता तो हम यह मुकाम कभी हासिल नहीं कर पाते आज हम अपने आप को स्थापित करने में कामयाब हुए हैं और हमें खुशी है कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की पारखी नजर ने हमारे टैलेंट को पहचाना और आज हम कई स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार देने में भी सक्षम हुए हैं

और पढ़े  उत्तराखंड: दिसंबर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं भोजनमाताओं का बढ़ेगा मानदेय, प्रतिनिधिमंडल CM से मिला
  • Related Posts

    कांवली गांव में लूट: केयरटेकर ने रची थी साजिश, आंखों में स्प्रे डालकर लूटे थे गहने, भाई-बहन समेत 3 गिरफ्तार

    बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव में बुजुर्ग महिला के घर हुई लूट की घटना की साजिश घर के केयरटेकर ने ही रची थी। उसने घर की पूरी जानकारी…

    उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: चुनाव से पहले 17 आईएएस, 17 आईपीएस के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

    उत्तराखंड में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 12 आईएएस, एक आईपीएस, दो पीसीएस, दो सचिवालय सेवा के अफसरों के प्रभार बदल दिए। कार्मिक विभाग की…