नैनीताल / हल्द्वानी : सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा गरीब,निराश्रित लोगों को कंबल देने की मुहिम शुरू ।

सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा संस्था के अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा प्रसाद के नेतृत्व मैं ठंड आने पर आज से गरीब,निराश्रित लोगों को कंबल देने की मुहिम शुरू की गई। इसी सिलसिले में आज दिनांक 24 नवंबर को इसकी शुरूवाद नैनीताल रोड स्थित गरीब बस्ती में गर्म कंबलों को बांट कर की गई।
इस दौरान संस्था के *संयोजक नवीन पंत* ने कहा कि जिस प्रकार मौसम विभाग ने आगाह किया है की इस बार ज्यादा ठंड रहेगी और रात में ठंड भी ज्यादा पड़ रही है इसी वजह से संस्था ने सामाजिक सरोकारों को ध्यान मैं रखते हुए यह तय किया कि जो भी गरीब ठंड में ठिठुरते दिखेगा उसे संस्था द्वारा कंबल वितरित किया जायेगा।और इसकी शुरुआत आज से की जा रही है। और संस्था आगे भी इस तरह के कार्यों में बड़ चढ़ कर हिस्सा लेगी।

आज के कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा एवं समाजसेवी दीपक मेहरा, महामंत्री मदन मोहन जोशी,उपाध्यक्ष उमेश सैनी, समन्वयक ज्ञानेंद्र जोशी,सलाहकार जाकिर हुसैन,महिला संगठन अध्यक्ष दीप्ति चुफाल,महामंत्री प्रेमलता पाठक,युवा महानगर अध्यक्ष केतन जायसवाल,महामंत्री तनिक शर्मा,उपाध्यक्ष रमनदीप सिंह भसीन,विभाग प्रमुख योगेश पांडे, बी डी शर्मा,आकाश गर्ग,प्रेमा जोशी,आनंद आर्य, गिरिश चंद्र लोहनी,रमेश कांडपाल,भुवन बिष्ट,देवीदत्त सुयाल,कमल जोशी,अजय त्रिपाठी, विवेक आदि उपस्थित रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: 20751 परिवारों के राशनकार्डों से हटाए 82137 अपात्रों के नाम, 45448 पात्र लोगों को योजना से जोड़ा
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…