पौड़ी गढ़वाल : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. रेणूका देवी द्वारा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ ।

Spread the love

21वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद में ‘नए इरादे युवा सरकार‘ के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के अन्तर्गत आज विभिन्न जनजागरूकता संबंधी प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ रामलीला मैदान पौड़ी में मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका पौड़ी यशपाल बेनाम एवं विशिष्ट अतिथि प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। जबकि जी.आई.सी. पौड़ी में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. रेणूका देवी द्वारा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। रामलीला मैदान में विभिन्न विभागों एवं एन० आर०एल०एम० द्वारा अपने-अपने विभागीय स्टॉल लगाये गये थे, जिनका मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के साथ ही अन्य अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री बेनाम ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि राज्य आंदोलन में उनकी भी सहभागिता रही है और इसीलिए वे राज्य आंदोलनकारियों के त्याग एवं बालिदान को समझते हैं और निरन्तर पौड़ी के विकास में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि राज्य को पाने के लिए जो आंदोलन हुआ वह आजादी की लड़ाई से बढ़कर हुआ। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार राज्य आंदोलनकारी की पेंशन लेने वालों को भी आगे आकर विकास के कार्यों में अपनी जन सहभागिता निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को राजनीति से जुड़कर देश के विकास कर सकते हैं।
मुख्य विकास अधिकारी श्री आर्य ने कहा कि राज्य की जो अवधारण होती है, उसको आगे बढ़ाने में प्रत्येक व्यक्ति का प्रयास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास की प्रगति धीरे-धीरे होती है। उन्होंने कहा कि एन.आर.एल.एम., एन.एल.एम. में काम करने वालों के लिए खुशखबरी है कि उनके उत्पादों की मांग बढ़ रही है। इसलिए सभी मिलकर काम को आगे बढ़ायें और अपनी आर्थिकी को सुधार सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को इक्ट्ठा कर बाजार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है।
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज जनपद मुख्यालय के रामलीला मैदान में विभिन्न विभागों एवं एन० आर०एल०एम० द्वारा अपने-अपने विभागीय स्टॉल लगाये गये, जिसमें स्थानीय सामग्रियों को रखा गया। इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र पौड़ी द्वारा मतदाता जागरूकता एवं राज्य स्थापना विषय पर पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, पेंटिंग प्रतियोगिता में 09 बच्चों द्वारा तथा रंगोली मंे 03 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। वहीं शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली बच्चों कीे निबंध/भाषण/पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसका विषय मतदाता जागरूकता एवं राज्य स्थापना दिवस रहा। निबन्ध प्रतियोगिता मंे 13 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें रा.दे.स.वि.म.तिमली की अनामिका नेगी प्रथम, रा.आ.इ.का.पौड़ी के अनुराग द्वितीय तथा रा.क.इ.कॉ. पौड़ी की कनिका तृतीय स्थान पर रही। पंेटिंग प्रतियोगिता में 9 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया तथा प्रथम स्थान पर रा.इ.का. पौड़ी के कुनाल धीमान, द्वितीय स्थान पर रा.क.इ.कॉ. पौड़ी की दिशा यादव तथा तृतीय स्थान पर जू.हा. केमधारबाड़ा की तुशिका रही। भाषण प्रतियोगिता में मताधिकार विषय में 04 बच्चों द्वारा तथा राज्य स्थापना दिवस विषय पर 05 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। वहीं खेल विभाग द्वारा जी.आई.सी. पौड़ी में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 08 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिताओं में शामिल विजेता प्रतिभागियों को दिनांक 09 नवम्बर, 2021 को रामलीला मैदान पौड़ी में पुरस्कृत किया जायेगा।

और पढ़े  देहरादून: वैवाहिक बंधन में बंधने के बाद कानपुर रवाना हुए कुलदीप यादव और वंशिका

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

    Spread the love

    Spread the love  आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया…


    Spread the love

    पौड़ी- जनपद पौड़ी में चार स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, नदी उफान, भूस्खलन, बस हादसा और आग की घटनाओं पर परखा गया सिस्टम

    Spread the love

    Spread the love    आज मंगलवार को जनपद पौड़ी के चार अलग-अलग स्थानों पर आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान बस दुर्घटना, नदी का जलस्तर बढ़ने, जंगल में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *