परिजनों को वीडियो कॉल पर दी सुसाइड की धमकी, फिर शव मिला जंगल में।.

नैनीताल – कालाढूंगी: रुद्रपुर में प्राइवेट कंपनी में कार्यरत नलनी गांव निवासी चंदन अधिकारी पुत्र स्व. दीवान सिंह का शव शुक्रवार को नैनीताल रोड के जंगल से बरामद हुआ। घटनास्थल से कुछ दूरी पर पुलिस को जहर की शीशी भी मिली है। मामले में युवक ने वीडियो कॉल कर सुसाइड करने के धमकी दी थी। इन सब पहलुओं को देखते हुए पुलिस घटना को आत्महत्या से जोड़ रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। युवक अपने पीछे पत्नी और एक पुत्र को छोड़ गया है। एसआई रमेश पंत ने बताया कि शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रुद्रपुर से घर लौटते वक्त रास्ते से गायब हो गया था युवक
बृहस्पतिवार को रुद्रपुर से घर लौटते वक्त चंदन संदिग्ध हालत में रास्ते से गुम हो गया था। उनकी स्कूटी नैनीताल रोड में ब्रह्मबुबू मंदिर को जाने वाले रास्ते में लावारिस मिली थी। परिजनों ने बताया कि चंदन ने दिन में घर पर वीडियो कॉल कर सुसाइड करने की धमकी दी थी। उसके बाद चंदन ने कॉल रिसीव नहीं की। युवक को ढूंढने के लिए दिनभर पुलिस और ग्रामीण जंगल में खाख छानते रहे, लेकिन सुराग नहीं मिला। शुक्रवार को ग्रामीणों ने फिर से चंदन की खोजबीन की। उसका शव स्कूटी से कुछ दूर जंगल की ओर मिला।

और पढ़े  रुद्रप्रयाग: सड़क चौड़ीकरण के दौरान मलबा लेकर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में चालक घायल
  • Related Posts

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…