पंच केदारो में तृतीय केदार के नाम से विख्यात तुंगनाथ तुंगनाथ की डोली रवाना

पंच केदारो में तृतीय केदार के नाम से विख्यात तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ से हिमालय के लिए रवाना हो गयी है! शुक्रवार को भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली प्रथम व द्वितीय रात्रि प्रवास के लिए गाँव के मध्य भूतनाथ मन्दिर पहुंच गयी है तथा 16 मई को भूतनाथ मन्दिर से रवाना होकर विभिन्न यात्रा पड़ावों पर नृत्य करते हुए अन्तिम रात्रि प्रवास के लिए चोपता पहुंचेगी तथा 17 मई को चोपता से रवाना होकर सुरम्य मखमली बुग्यालों में नृत्य करने के बाद धाम पहुंचेगी तथा भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के धाम पहुंचने पर तुंगनाथ धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जायेगें! वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के कारण भक्तों ने अपने घरों से हाथ जोड़कर भगवान तुंगनाथ की डोली को विदा कर वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने की कामना की।

और पढ़े  देहरादून: मंच पर अपने गुरुजनों को देख CM धामी ने छुए पैर, भावुक शिक्षकों ने भी साझा कीं यादें
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…