कैबिनेट मंत्री ने किया बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य अस्पताल का निरीक्षण

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री यशपाल हरण बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और वैक्सीनेशन को बढ़ाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। बता दें कि उत्तराखंड सरकार द्वारा कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को जनपद उधम सिंह नगर की स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त कराने की जिम्मेदारी दी गई है। जिसके चलते कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अस्पताल में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त ना पाकर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने सीएमएस डॉ पंकज माथुर और एसडीएम विवेक प्रकाश की जमकर फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने वैक्सीनेशन का कार्य धीमी गति से होने पर उस में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही कैबिनेट मंत्री ने ऑक्सीजन की पाइप लाइन का किए जा रहे कार्य को जल्द पूरा करने के ठेकेदार को निर्देश दिए।

और पढ़े  देहरादून / जौलीग्रांट: बदरीनाथ-केदारनाथ की हेलिकॉप्टर सेवा पर लगा ब्रेक, तकनीकी खराबी के चलते उड़ानें नहीं हो सकीं शुरू
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…