पंचमहल में एक घर में लगी आग एक महिला समेत चार की मौत, जांच जारी

 

गुजरात के पंचमहल के गंगोत्री नगर में एक घर में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी। गोदरा के सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी संदीप शर्मा ने कहा, आज सुबह साढ़े बजे एक घर में आग लग गई। घर के चार लोगों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जांच करने पर पता चला कि सभी की मौत हो चुकी थी। इनमें एक महिला और तीन पुरुष थे। प्राथमिक कारण आग और दम घुटना बताया गया है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सटीक कारण पुष्टि होगी।

  • Related Posts

    PM मोदी का गुजरात दौरा: प्रधानमंत्री ने राहुल पर कसा तंज, कहा- अब आलू से सोना नहीं फ्रेंच फ्राइज बन रहा

    गुजरात के बनासकांठा में शुक्रवार से डेयरी क्षेत्र लंबी छलांग लगाने जा रहा है। 127 एकड़ में फैले बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर का पीएम नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। उन्होंने…

    गुजरात के भरूच में केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा: एक मजदूर की गई जान, पांच घायल, इलाके में मची अफरा-तफरी

    गुजरात के भरूच जिले में एक फार्मास्युटिकल फैक्टरी में शुक्रवार शाम धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य मजदूर घायल हो गए। घटना सायखा जीआईडीसी…