नैनीताल / हल्द्वानी : – हेल्प उत्तराखंड ग्रुप की *’अन्नदान सेवा “- गरीब व जरूरत मंद लोगो को अन्न उपलब्ध कराना ही इनकी दिनचर्या है।

हेल्प उत्तराखंड ग्रुप द्वारा “अन्नदान सेवा” शुरू की गई है जिसके तहत गरीब व जरूरत मंद लोगो को अन्न उपलब्ध कराया जा रहा है । आज की अन्नदान सेवा *श्रीमति मीरा मेहता जी* एवं अनमोल संकल्प सिद्दी की टीम की तरफ से जरुरतमंदो को की गई । जिन्हें राशन की दिक्कत हो रही थी ।वही सिख सेवा जत्था समिति सितारगंज की तरफ से जरूरी दवाइयों किट्स व मास्क *हल्द्वानी हेल्प उत्तराखंड ग्रुप* को उपलब्ध कराई गई है
हेल्प उत्तराखंड ग्रुप इस सेवा अनुदान के लिये इनका हार्दिक आभार व धन्यवाद व्यक्त करता है

हेल्प उत्तराखंड ग्रुप दिन प्रतिदिन अपनी एक अलग पहचान बना रहा है ग्रुप लोगो के लिये एक रहनुमा बन गया है सभी लोगो तक जरूरी सुविधाओं की जानकारी पहुंचा रहा है । हेल्प उत्तराखंड ग्रुप के अलग अलग क्षेत्रों से जुड़े वोलुएन्टीर्स लोगो को हर सम्भव मदद कर रहे है । लोगो को हॉस्पिटल, डाक्टर्स , दवाइयां कोविड मरीजो बेड्स व ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था करवा रहे है । वही हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी भी डाक्टर्स से लेकर उनके तीमारदारों तक पहुंचा रहे है ।हेल्प उत्तराखंड ग्रुप के वोलुएन्टीर्स लोगो को कोविड टीकाकरण के लिये प्रेरित करने के साथ ही कोविड केंद्रों व वैक्सीन टीके की उपलब्धता की जानकारी भी लोगो तक पहुंचा रहे ।

हेल्प उत्तराखंड ग्रुप अपने आप में एक सिस्टम बन गया है ।इस कठिन समय में भी ग्रुप के वोलुएन्टीर्स रात दिन निस्वार्थ भाव से लोगो की सेवा में लगे है

और पढ़े  लकड़ी तस्करों की बेखौफी: छापेमारी के दौरान वन विभाग की टीम पर धारदार हथियारों से हमला, दरोगा जख्मी, आरोपी फरार
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…