नैनीताल / हल्द्वानी : सीएम धामी ने बोला कांग्रेस पर हमला, कहा- बिपिन रावत का हो रहा था अंतिम संस्कार, गोवा में जश्न मना रही थी पार्टी ।

Spread the love

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जब सीडीएस जनरल बिपिन रावत का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। कांग्रेस गोवा में जश्न मना रही थी। उसे शर्म आनी चाहिए। कहा कि वह केवल शारीरिक रूप से भारत में मौजूद हैं, उनकी आत्मा कहीं और है। देश में 55 साल तक राज करने वाले परिवार में शहीदों के लिए कोई भावना नहीं है।
वहीं रामलीला मैदान ऊंचापुल में भाजपा जन सुझाव रथ यात्रा की शुरुआत रविवार से कर दी गई है। भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार इसमें जो बेहतर सुझाव आएंगे उनको पार्टी संकल्प पत्र में शामिल कर सकेगी। इस यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी रविवार को हल्द्वानी पहुंचे थे। यहां से मुख्यमंत्री रुद्रपुर रवाना हो गए।


Spread the love
और पढ़े  बदरीनाथ में बदल गया आस्था पथ, मास्टर प्लान के कार्यों के चलते बदल दिया गया मंदिर तक पहुंचने का रूट
  • Related Posts

    हल्द्वानी- काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस के नियमित संचालन की तैयारी, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

    Spread the love

    Spread the love   पूर्वोत्तर रेलवे ने काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की तैयारी शुरू कर दी है। यह ट्रेन अब…


    Spread the love

    हरिद्वार- टली गई अनहोनी: गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveगंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *