नैनीताल / हल्द्वानी : सारथी फाउंडेशन समिति* के द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

आज दिनांक 26 सितंबर 2021 को आदर्श पब्लिक स्कूल कैनाल रोड काठगोदाम में *सारथी फाउंडेशन समिति* के द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जनरल फिजिशियन,न्यूरो सर्जन,स्त्री रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सकों ने क्षेत्र के लगभग 200 लोगों को अपनी सेवा दी साथ ही साथ इस शिविर में मुफ्त शुगर,यूरिक एसिड,रक्तचाप आदि की जांचें और दवाएं भी मुफ्त में प्रदान की गई।
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद ने सभी क्षेत्र की जनता और मेडिकल स्टाफ और सभी सदस्यों का सहयोग देने के लिए आभार प्रकट किया और सभी को आश्वस्त किया की भविष्य में भी इस तरह के शिविर लगातार लगाए जायेंगे जिसका सभी जरूरतमंद लोग फायदा ले सकें।
आज के कार्यक्रम में संस्थापक संयोजक नवीन पंत,हरीश पांडे,ज्ञानेंद्र जोशी,दिशांत टंडन,उमेश सैनी,मदन मोहन जोशी, डॉ जाकिर हुसैन,दीप्ति चुफाल,प्रेमलता पाठक,केतन जायसवाल,तनिस्क शर्मा,विष्णुद्त बेलवाल,आनंद आर्य,विनीता वर्मा,दीपक जोशी,आकाश गर्ग, जहीर अंसारी,आशा शुक्ला,सोना जोशी,आदि अनेकों लोग उपस्थित रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: साल-दर-साल घट रही विधानसभा सत्र के दिनों की संख्या, 60 दिन की नियमावली से दूर सदन
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…