नैनीताल / हल्द्वानी : शुरू हो गए यूओयू में 30 नवंबर तक दाखिले, 92 विषयों में होंगे प्रवेश

Spread the love

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में ग्रीष्मकालीन सत्र 2021 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश प्रक्रिया 30 नवंबर तक चलेगी। स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट के लगभग 92 विषयों में प्रवेश होंगे। सभी विषयों में प्रवेश ऑनलाइन होंगे। प्रवेश प्रभारी डॉ. एमसी जोशी ने बताया कि विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर सभी विषयों में पिछले वर्ष से सेमेस्टर प्रणाली भी लागू कर दी गई है। विश्वविद्यालय में प्रथम या द्वितीय सेमेस्टर में अध्ययनरत छात्र भी बिना परीक्षा परिणाम निकले अगली कक्षा में प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश लेने के लिए सभी विद्यार्थियों के पास मेल आईडी, आधार कार्ड व मोबाइल नंबर होना जरूरी है। विद्यार्थियों को प्रवेश लेने में कोई दिक्कत न हो इसके प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्नातक के 12, स्नातकोत्तर के 31, डिप्लोमा के 16 और प्रमाणपत्र के 33 विषयों में प्रवेश शुरू हो गए हैं।


Spread the love
और पढ़े  बदरीनाथ धाम- मास्टर प्लान से भव्य आकार लेने लगा बदरीनाथ धाम, अब दूसरे चरण के कार्यों ने पकड़ा जोर
  • Related Posts

    हल्द्वानी बार एसोसिएशन चुनाव: 11 पदों के लिए 31 प्रत्याशी मैदान में,दो वरिष्ठ वकीलों के बीच भीषण टक्कर

    Spread the love

    Spread the love   हल्द्वानी बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए दो वकीलों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर, 2024 के बाद एक बार फिर आमने-सामने आए बिष्ट और पंत,…


    Spread the love

    उत्तरकाशी- अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मंदिर समिति की अगुवाई में निकाला गया शुभ मुहूर्त

    Spread the love

    Spread the loveयमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल रविवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। 12 बजकर 35 मिनट पर कर्क लग्न अनुसार कृतिका…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *