नैनीताल : हल्द्वानी किराया बढ़ाने की मांग को लेकर केमू और जेएमओयू की हड़ताल.

किराया बढ़ाने की मांग को लेकर केमू और जेएमओयू की हड़ताल सोमवार को दूसरी दिन भी जारी रही। बसों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री टैक्सी बुक करके अपने घरों को गए। रोडवेज प्रबंधन ने पिथौरागढ़ रूट पर दो और रानीखेत रूट पर तीन अतिरिक्त बसें भेजीं।
शासन की ओर से बसों में यात्रियों की संख्या 50 प्रतिशत निर्धारित कर दी है लेकिन किराया नहीं बढ़ाया है। केमू और जेएमओयू संचालकों का कहना है कि किराया नहीं बढ़ने के कारण और डीजल के दाम में बेतहाशा वृद्धि के कारण घाटा हो रहा था। हल्द्वानी से केमू की 90 बसें नहीं चलीं। केमू अध्यक्ष सुरेश डसीला ने कहा कि मांगें नहीं माने जाने तक हड़ताल जारी रहेगी। उधर, एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने कहा कि रोडवेज ने पिथौरागढ़ और रानीखेत रूट पर अधिक यात्रियों की संख्या को देखते हुए पांच अतिरिक्त बसों का संचालन किया।
नैनीताल : हल्द्वानी किराया बढ़ाने की मांग को लेकर केमू और जेएमओयू की हड़ताल.

और पढ़े  ऋषिकेश: उफान पर आई गंगा, चेतावनी रेखा से मात्र सात सेमी नीचे बह रही, प्रशासन ने बस्तियों में किया अलर्ट
  • Related Posts

    उत्तराखंड: अगले सप्ताह हल्द्वानी में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित, नितिन नवीन हो सकते हैं शामिल

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अगले सप्ताह हल्द्वानी में प्रस्तावित है। अब तक तय कार्यक्रम में इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुमाऊं…

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…