नैनीताल/ हल्द्वानी : आपातकाल की बरसी पर हुआ गोष्ठी का आयोजन।

आज 25 जून 1975 आपातकाल की बरसी के अवसर पर नगर हल्द्वानी उत्तरी मंडल *अध्यक्ष नवीन पन्त जी* के नेतृत्व में मल्ली बमोरी मैं एक गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें नगर अध्यक्ष जी ने आपातकाल में प्रताड़ित अपने पूर्वजों को याद किया। गोष्ठी में बोलते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश पांडे जी ने आपातकाल की परिस्थितियों का आखों देखा हाल अपने शब्दों में बताया। गोष्ठी में विचार रखते हुए मेयर जोगेंद्र सिंह रौतेला जी ने कहा कि कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र को कुचलने का कार्य किया। और मीसा के तहत संघ एवं विपक्षी दलों के नेताओं पत्रकार,सामाजिक कार्यकर्ताओं को जेल में डाल कर कठोर प्रताड़ना दी गई।
कार्यक्रमों को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक नगर मंत्री चंदन नेगी,आनंद आर्या के द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका अदा की गई।
आज के कार्यक्रमों में ज्ञानेंद्र जोशी,पनराम,मुन्नी बिष्ट, अनिल चंदोला,चंदन नेगी,पूजा भंडारी,आनंद आर्य,विक्रम अधिकारी, पंकज जोशी,अरुण कुमार,कमल रावत,शीतल भट्ट,मीना गोस्वामी,राधा तिवारी,पूनम जोशी,दीपा सनवाल,कामायनी मिश्रा,गिरिश पांडे, पी डी जोशी,हिमांशु अधिकारी,विजय सिजवाली,हरीश बालाजी आदि अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: बागेश्वर से कर्णप्रयाग तक डबल लेन होगी सड़क, डीपीआर तैयार, गडकरी ने CM को भेजा पत्र
  • Related Posts

    उत्तराखंड: कोटद्वार में वाहन खाई में गिरा, चालक समेत 8 लोगों की मौत,बैंक का काम निपटाकर लौट रही थीं महिलाएं

    पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास एक वैन अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे खाई…

    उत्तरकाशी: नौ साल बाद सऊदी अरब से वतन लौटे इंद्रमणि नौटियाल, पिता को लाने के लिए बेटी ने छेड़ी थी मुहिम

    उत्तरकाशी गाजणा क्षेत्र के गोरसाड़ा गांव निवासी इंद्रमणि नौटियाल आज शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंच गए। सऊदी अरब में लंबे समय तक कानूनी प्रक्रिया में उलझे रहने के बाद अब वह अपने…