नैनीताल / हल्द्वानी : अचानक खेलते-खेलते घर के बाहर से ढाई साल का बच्चा लापता, न्यू भारत आपसे निवेदन करता है जहां भी यह बच्चा दिखे आप अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर सूचना दें ।

केमू बस स्टेशन के पास एक गली से सोमवार की दोपहर ढाई साल का बच्चा लापता हो गया। बनभूलपुरा पुलिस ने 30 सीसीटीवी फुटेज खंगाली लेकिन देर रात तक बच्चे का पता नहीं चल सका था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
एक स्टेशनरी की दुकान में काम करने वाले राहुल ने पुलिस को बताया कि उसका ढाई साल का बेटा दक्ष खेलते समय गली से लापता हो गया है। घटना के समय माता-पिता घर पर नहीं थे। मां लोगों के घरों में काम करने गई थी। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक पुलिस रेलवे स्टेशन, होटलों के आसपास भ्रमण कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि बच्चे के सिर पर बाल कम है। वह पीले रंग का स्वेटर पहना है। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने बच्चे को ढूंढने के लिए सभी थानों की पुलिस को सतर्क कर दिया है।

और पढ़े  हल्द्वानी: सड़कें जख्मों से भरी...मरहम लगाने की रफ्तार धीमी, CM के निर्देशों का शहर में नहीं दिख रहा असर
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…