उधमसिंह नगर : विधानसभा चुनाव 2022 – भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे उधमसिंह नगर, साधा निशाना ।

Spread the love

उत्तराखंड पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज मंगलवार को कुमाऊं के दौरे पर हैं। सुबह उन्होंने उधमसिंह नगर के कलेक्ट्रेट परिसर में शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद वे रुद्रपुर में बंगाली समाज के जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया। विरोध बढ़ता देख पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोका। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

संबोधन में नड्डा ने कहा कि जिस बंगाल ने देश को दिशा दी, आज वो ही बंगाल बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है। बहुत दुख होता है कि भ्रष्टाचार, राजनीतिक विद्वेष, अराजकता का माहौल आज बंगाल में देखने को मिलता है। 

राजनीति हो, साहित्य हो, विज्ञान हो, समाज सुधार हो या राजनीतिक-सामाजिक गतिविधि हो, देश को अगर किसी ने दिशा और दृष्टि दी है तो बांग्ला समाज उसमें सदैव अग्रणी रहा है।
मिशन वालों को आगे बढ़ाओ, कमीशन वालों को घर बैठाओ:  नड्डा
केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बाद सोमवार को उत्तराखंड पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस को कमीशनखोरी का पर्याय बताया तो भाजपा और पीएम मोदी को विकास और लोक कल्याण के मिशन से जोड़ा। नड्डा ने कहा कि मिशन वालों को आगे बढ़ाओ और कमीशन वालों को घर बैठाओ।

उनके इस बयान में साफ संदेश था कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान हो। सीमांत जिले चमोली के देवाल ब्लाक के सैनिक बहुल गांव सवाड़ शहीद सम्मान यात्रा के शुभारंभ अवसर पर नड्डा ने कांग्रेस पर हमला बोलने से नहीं चूके। हालांकि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तरह पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को टारगेट करने से परहेज किया। मोदी सरकार से तुलना करते हुए उन्होंने यह जताने का प्रयास किया कि कांग्रेस ने सैनिकों की उपेक्षा की।

और पढ़े  चमोली- गोपेश्वर पहुंचे CM धामी, नगर में रोड शो, सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में शामिल

दावा किया कि 1972 से लेकर 2014 तक वन रैंक वन पेंशन व सेना को सशक्त करने के मामले में कांग्रेस ने सैनिकों को गुमराह किया। साथ ही मोदी सरकार के वन रैंक वन पेंशन पर करीब 42000 करोड़ रुपये की धनराशि की व्यवस्था को भाजपा सरकार के समर्पित भाव की मिसाल दी। नड्डा ने कहा कि जीवंत समाज वह होता है जो इसका सम्मान करे और गुमराह करने वालों को मुंह तोड़ जवाब दे। 

कांग्रेस पर प्रहार करने से नड्डा यहां भी नहीं थमे। उन्होंने कांग्रेस को कमीशन का पर्याय बताया। कहा कांग्रेस और कमीशन एक सिक्के के दो पहलू है। बोले, जहां कांग्रेस वहां कमीशन और जहां मोदी, एनडीए और भाजपा वहां मिशन है। लगे हाथ उन्होंने जनता से भाजपा के समर्थन में यह अपील कर डाली कि मिशन वालों को  आगे बढ़ाएं और कमीशन वालों को घर बैठाएं। कांग्रेस पर कटाक्ष करने से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां भी नहीं रुके।

उन्होंने कांग्रेस पर तंज किया कि कि उसकी सरकारों में जब अधिकारी विकास के लिए टिप्पणी वाला नोट आगे बढ़ाते थे तो मंत्री रुपये वाला नोट समझने लगते थे। बकौल नड्डा कांग्रेस नो वर्क विदाउट नोट का पर्याय बन गई थी। उसकी वजह से देश को लंबी अवधि तक नुकसान सहना पड़ा। नड्डा का आरोप था कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें हैं वहां वह भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हैं। उन्होंने राजस्थान और महाराष्ट्र की सरकारों के उदाहरण रखे और वहां भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तरह चुनावी दांव चला। उन्होंने केंद्र और राज्य में एक ही दल की सरकार के फायदे गिनाए। कहा, उत्तराखंड को बढ़ाना है तो भाजपा को लाना है। नड्डा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से उत्तराखंड को फायदा हुआ है। 

और पढ़े  उत्तराखंड में आज बिगड़ा रहेगा मौसम, 3 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, सतर्क रहने की हिदायत

हर उपलब्धि का श्रेय पीएम मोदी को
उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्रंप कार्ड मान रही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्र सरकार की हर उपलब्धि और राज्य की महत्वाकांक्षी विकास परियोजनाओं का श्रेय पीएम मोदी को दिया। पूरे भाषण के दौरान उन्होंने कई बार पीएम मोदी का नाम लिया। उन्होंने कहा कि जिस धरती ने आन बान शान के साथ देश की रक्षा की, मोदी जी पूरी ताकत के साथ इसे विकास के साथ आगे जोड़ेंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *