देहरादून: दून में संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर, महिला अधिकारियों ने संभाली रात्रि चेकिंग की कमान

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान कुल 14 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया और 900 लोगों से पूछताछ की गई।सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने के आरोप में सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से चार को प्रेमनगर और तीन को डालनवाला क्षेत्र से पकड़ा गया।

 

वहीं, डोईवाला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 310 ग्राम अवैध चरस और 52 टेट्रा पैक माल्टा ब्रांड की देशी शराब बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों में सुनील साहनी, अर्जुन और रंजीत सिंह हैं। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार में सक्रिय थे। देर रात सड़कों पर घूम रहे लोगों की भी जांच की गई। 900 से अधिक लोगों से मौके पर पूछताछ की जिनमें से 99 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट में चालान करते हुए 24,750 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

 

पीजी, हॉस्टल और किरायेदारों के सत्यापन के लिए भी अभियान चलाया। नौ ऐसे प्रतिष्ठान स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की गई जिन्होंने अपने यहां रहने वाले किरायेदारों और छात्रों का सत्यापन नहीं कराया था। इनके चालान करते हुए कुल 90 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी सख्ती : यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। 109 वाहन चालकों के चालान कर 72,500 रुपये का जुर्माना वसूला।

163 मामलों में न्यायालय के चालान किए गए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 48 और ओवरलोडिंग में चार वाहन सीज किए गए। रात्रि चेकिंग की कमान महिला पुलिस अधिकारियों ने संभाली। रायपुर क्षेत्र के चुना भट्टा सपेरा बस्ती में भी पुलिस टीम द्वारा ताबड़तोड़ छापा मारे गए।

और पढ़े  नैनीताल: भवाली से लौट रहे हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिरी, 1 की मौत, चार घायल
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…