दिल्ली : हमें 3 करोड़ खुराक की आवश्यकता, तीन महीने में खत्म कर देंगे वैक्सीनेशन

Spread the love

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज वैक्सीन की बहुत कमी है। यदि हमें पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की खुराक मिलती है, तो हम 3 महीने के भीतर टीकाकरण पूरा कर सकते हैं। दिल्ली में 18 वर्ष से ऊपर के 1.5 करोड़ लोग हैं इसलिए हमें 3 करोड़ खुराक की आवश्यकता है।
इसमें से दिल्ली सरकार को अब तक केवल 40 लाख खुराक मिली है। हमें 2.6 करोड़ और खुराक चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली सरकार को प्रति माह COVID-19 वैक्सीन की 80-85 लाख खुराक दी जाती है, तो हम तीन महीने के भीतर टीकाकरण पूरा कर सकते हैं।
केजरीवाल ने कहा कि अगले 3 महीने के लिए हमें 80-85 लाख वैक्सीन हर महीने चाहिए। हम आज रोज एक लाख वैक्सीन लगा रहे हैं, हमें हर रोज 3 लाख वैक्सीन लगानी होगी। हम बड़े आराम से अपनी कैपेसिटी तीन लाख वैक्सीन की कर सकते हैं। 

50,000 वैक्सीन 45 साल से कम उम्र के लोगों और 50,000 वैक्सीन 45 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों को लग रही हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं केंद्र सरकार से अनुरोध करता हूं कि दिल्ली को टीकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें।


Spread the love
और पढ़े  लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार: आईएसआई के इशारे पर बनाया था मॉड्यूल, कोर्ट ने 5 दिन की कस्टडी में भेजा
  • Related Posts

    राज्यसभा में जन विश्वास बिल पारित: PM मोदी बोले- जीवन और व्यापार आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम

    Spread the love

    Spread the loveराज्यसभा ने गुरुवार को जन विश्वास (संशोधन प्रावधान) बिल, 2026 पारित किया, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम जनता और व्यापार के लिए एक बड़ी सफलता बताया। पीएम मोदी ने कहा…


    Spread the love

    दिल्ली- छोटे सिलिंडर की किल्लत, जोरों पर अवैध रीफिलिंग का धंधा,बुकिंग के बाद भी इंतजार

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में बुकिंग कराने के बावजूद लोगों को एलपीजी सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। कई इलाकों में गैस एजेंसियों के बाहर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *