दिल्ली में टूटा पिछले 70 सालो का रिकॉर्ड, मई में रहा सबसे कम तापमान

ताउते तूफान के असर से दिल्ली-एनसीआर का मौसम नए रिकॉर्ड बना रहा है। बुधवार दिन भर चली रिमझिम बारिश से अधिकतम तापमान पिछले 70 सालों में सबसे कम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 1951 में यह रिकॉर्ड टूटा था। वहीं, दिनभर दिल्ली-एनसीआर में रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। शाम साढ़े पांच बजे तक 31.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी बारिश के जारी रहने की संभावना जताई है।  बीती रात से भी लगातार बारिश चल रही है। इससे मई में ऑल टाइम रिकॉर्ड बन सकता है। 

मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, वर्ष 1951 से पहले यह रिकॉर्ड टूटा था। वहीं, इसके बाद 13 मई 1982 को सबसे कम अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दूसरी तरफ स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि मई में आमतौर पर इतना कम तापमान नहीं होता है, लेकिन ताउते तूफान का असर दिल्ली-एनसीआर में भी देखने को मिला है। यही वजह है कि मंगलवार की शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर बुधवार को पूरा दिन जारी रहा।
मौसम विभाग का कहना है कि इस समय दिल्ली-एनसीआर के आसमान में घने बादल बने हुए हैं। ऐसे बादल आमतौर पर मानसून के सीजन में ही देखने को मिलते हैं, जबकि अभी प्री-मानसून का दौर चल रहा है। इस दौर में ऐसी बारिश की बहुत कम संभावना होती है। इसे ताउते तूफान का असर का ही माना जाएगा कि दिल्ली-एनसीआर में लगातार मेघ बरस रहे हैं।

और पढ़े  दिल्ली- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन आज: अनुमति नहीं, जंतर मंतर के सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 16 कम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच कम 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 फीसदी व न्यूनतम 78 फीसदी रहा। दिल्ली के विभिन्न इलाकों की बात करें तो पालम में अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 23.4, नरेला में 24.1 व गुरुग्राम में 23.7 तापमान रहा।

  • Related Posts

    बढ़ी महंगाई की आशंका- आरबीआई पर ब्याज दर बढ़ाने का दबाव, रुपया भी कमजोर, क्या अक्तूबर में बढ़ेगा रेपो रेट?

    महंगाई में तेज वृद्धि की आशंका और दुनिया के प्रमुख केंद्रीय बैंकों के रुख में बदलाव के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के सामने ब्याज दरें बढ़ाने का दबाव बढ़…

    जंतर मंतर प्रदर्शन- 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट सेवा बंद, मेट्रो के 12 स्टेशन बंद

    चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। पुलिस ने जंतर-मंतर से सौरभ भारद्वाज, आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत…