दिल्ली में कोरोना से मरने वालो का आंकड़ा हुआ 50 से कम, वही आज बीते 24 घंटे में 487 नए संक्रमित मिले ।

दिल्ली में बीते 24 घंटे में 500 से भी कम कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। गुरुवार को जारी बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 487 नए संक्रमित सामने आए हैं। इसी दौरान 45 लोगों की मौत हो गई जो 10 अप्रैल के बाद सबसे कम है, वहीं 1058 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं।

राजधानी में कोरोना के दैनिक संक्रमितों में कमी के बाद अब मौत के मामले भी घटने लगे हैं। गुरुवार को 53 दिन बाद 50 से कम लोगों की मौत हुई है। इससे पहले 11 अप्रैल को 48 संक्रमितों ने दम तोड़ा था। उसके बाद से यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा था, जिसमें अब सुधार होने लगा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अस्पतालों में नए मरीज भर्ती नहीं हो रहे हैं। आने वाले दिनों में मौत के मामले और भी कम होंगे। 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 487 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 1058 मरीजों को छुट्टी दी गई, जबकि 45 की मौत हो गई। दिल्ली में अभी तक 14,27,926 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 13,94,731 स्वस्थ हो चुके हैं।

इस महामारी से अबतक 24, 447 लोग दम तोड़ चुके हैं। मृत्युदर 1.71 फीसदी है। कोरोना के मामलों में कमी आने के साथ ही सक्रिय मरीज भी घटकर 8748 रह गए है। इनमें से अस्पतालों में 3,795 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्रों में 160 और कोविड स्वास्थ्य केंद्र में 73 मरीज भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 4233 रोगियों का उपचार चल रहा है।

और पढ़े  दिल्ली: तिहाड़ के हाई सिक्योरिटी वार्ड में गैंगस्टर नफे सिंह की संदिग्ध हालत में मौत, हार्ट अटैक की आशंका

 विभाग के अनुसार,  पिछले 24 घंटे में 80,046 जांच की हुई, जिसमें 0.61 फीसदी मरीज संक्रमित पाए गए। कुल जांच में आरटीपीसीआर से 55,638 और रैपिड एंटीजन से 24,408 टेस्ट किए गए। अबतक 1,95,26, 590 टेस्ट हो चुके हैं। हॉटस्पॉट की संख्या घटकर 16287 रह गई है।

  • Related Posts

    भारत मंडपम: PM मोदी आज करेंगे कॉन्क्लेव का शुभारंभ, एआई से बायोटेक्नोलॉजी तक 12 विषयों पर होगी चर्चा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार यानी आज शाम 5:30 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे सम्मेलन…

    खरगे के बिगड़े बोल: जहरीले सांप से लेकर आतंकवादी तक… कितने विवादों में घिरे कांग्रेस अध्यक्ष? BJP हमलावर

    बिहार के पटना में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी। जिस पर सियासी संग्राम छिड़…