थलीसैंण/पौड़ी गढ़वाल : थाना सतपुली पुलिस कर्मियों द्वारा हरेला पर्व किया गया पौधारोपण।

उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर जनपद पुलिस कप्तान पी रेणुका देवी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना परिसरों में वृक्षारोपण करने के निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में आज थाना सतपुली में भी हरेला पर्व पर वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया की हरेला पर्व उत्तराखंडी संस्कृति का लोकपर्व है और यह पर्व हम सभी को अपने पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने के प्रति जन जागरूक करता है।वंही उन्होंने बताया की आज की पर्यावरणीय परिस्थितियों में वृक्षारोपण अतिआवश्यक है जिससे हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त वातावरण दे सकें। वृक्षारोपण करने वालों में जयदीप नेगी व्यापार मंडल अध्यक्ष सतपुली ओर उप0 निरी0 दीपा शाह,का0 देशराज,कुलदीप तथा विमल शामिल रहे।

और पढ़े  देहरादून: 100 वर्ष से अधिक आयु वाले 109 मतदाताओं का होगा दोबारा सत्यापन, DM ने दिए निर्देश
  • Related Posts

    कांवली गांव में लूट: केयरटेकर ने रची थी साजिश, आंखों में स्प्रे डालकर लूटे थे गहने, भाई-बहन समेत 3 गिरफ्तार

    बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव में बुजुर्ग महिला के घर हुई लूट की घटना की साजिश घर के केयरटेकर ने ही रची थी। उसने घर की पूरी जानकारी…

    उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: चुनाव से पहले 17 आईएएस, 17 आईपीएस के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

    उत्तराखंड में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 12 आईएएस, एक आईपीएस, दो पीसीएस, दो सचिवालय सेवा के अफसरों के प्रभार बदल दिए। कार्मिक विभाग की…