उत्तराखंड : सीएम धामी की अध्यक्षता में आज होगी देवस्थानम बोर्ड की बैठक, ले सकते है बड़ा फैसला

पुष्कर सिंंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को देवस्थानम बोर्ड की बैठक आयोजित होगी। संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक में कोई बड़ा फैसला किया जा सकता है। बैठक देहरादून में होगी। उसके बाद तय होगा कि देवस्थानम बोर्ड पर सरकार क्या फैसला लेती है।
बता दें कि इस मामले में गंगोत्री, यमुनोत्री समेत चारों धामों में तीर्थपुरोहित सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

अब देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ होगी आरपार की लड़ाई
देवस्थानम बोर्ड को लेकर केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों का आंदोलन 34वें दिन भी जारी है। केदारनाथ मंदिर परिसर में नारेबाजी के साथ धरना दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बोर्ड के विरोध में ग्राम स्तर पर आर-पार की लड़ाई की बात भी कही।

रैली-प्रदर्शन के बाद भी सरकार ने सुध नहीं ली
आचार्य संजय तिवारी के नेतृत्व में तीर्थपुरोहितों ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड के विरोध में रैली-प्रदर्शन के बाद भी सरकार ने सुध नहीं ली है। अब, बोर्ड भंग को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने शासन-प्रशासन और बोर्ड पर तीर्थपुरोहितों व हक-हकूकधारियों की उपेक्षा का आरोप लगाया है।

इधर केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, महामंत्री कुबेरनाथ पोस्ती, राजकुमार तिवारी आदि का कहना है कि देवस्थानम बोर्ड किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। शासन को पूर्व में भी कई बार प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से अवगत कराने के बाद भी अडिग रवैया अपनाया जा रहा है, जिसका खामियाजा आगामी विस चुनाव में सरकार को भुगतना पडेगा।

और पढ़े  उत्तराखंड: हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी, CM ने जताया पीएम मोदी का आभार
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…