थराली / चमोली : गणतंत्र दिवस- बर्फवारी और कोरोना पर राष्ट्र प्रेम भारी।

Spread the love

राष्ट्र से प्रेम,संविधान में विश्वास और आजादी के महान बलिदानियों के प्रति सम्मान हो तो भारी बर्फवारी की सर्दीली हवाओं में भी भारतीयता की शान-वो-शौकत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को लहराने में भला कोई कैसे पीछे रह सकते हैं।

ऐसा ही राष्ट्र प्रेम की जीवटता की मिसाल पेश की है जनपद चमोली के अति दूरस्थ क्षेत्र और दूसरे शब्दों में कहें तो मानवीय आबादी का अंतिम गांव “वाण” के महिलाओं और उनके छोटे छोटे नौनिहालों ने।कोविड-19 के चलते आजकल स्कूलें बंद हैं तो ऐसे में लोगों के बच्चों को पिछले कोरोनाकाल के समय में गणतंत्र दिवस हो या स्वतंत्रता दिवस हो इन दोनों ऐतिहासिक महत्व के अवसरों पर घर पर ही बैठे रहना पड़ा है। इससे स्कूली बच्चों में मायूसी भी देखने को मिली।

बच्चों की इसी मायूसी को दूर करने और उनमें राष्ट्र प्रेम की भावना को सिखाने के लिए वाण गांव के सामाजिक कार्यकर्ता हीरा सिंह गढ़वाली ने गांव की सभी महिलाओं और उनके नौनिहालों को गणतंत्र दिवस पर चारों ओर भारी बर्फ के बाबजूद एकत्र कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और महिलाओं व बच्चों ने इस अवसर पर राष्ट्रगान गाकर भारत माता के जयकारे लगाए।

स्थानीय बोली में महिलाओं और बच्चों ने देशभक्ति के गीत भी इस अवसर पर गाकर अपने बच्चों को भी गीत गाने के लिए प्रेरित किया।

आप अपनी टीवी स्क्रीन पर साफ देख सकते हैं कि चारों ओर कितनी बर्फ गिरी हुई है और सभी बर्फीली हवाओं व ठंड को भूलकर स्थानीय भेष-भूषा में राष्ट्र प्रेम में खोये हुए हैं।सलाम करते हैं हम आपके राष्ट्र प्रेम को।

और पढ़े  हल्द्वानी- एई को घेरकर पीटा, चेन लूटने का आरोप, पुलिस ने मौके पर एक आरोपी को हिरासत में लिया

Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- श्रीयंत्र टापू के पास नदी का जल स्तर बढ़ने से फंसा ट्रक, जल पुलिस ने चालक और हेल्पर को किया रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveश्रीनगर में शुक्रवार को श्रीयंत्र टापू के पास एक ट्रक नदी की तेज धारा में फंस गया। बड़ी मुश्किल से जल पुलिस ने ट्रक में मौजूद चालक व…


    Spread the love

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *