झारखंड : महिला की पार्लर में हत्या कर फरार हुआ कातिल, पुलिस ने किया गिरफ्तार….

Spread the love

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक महिला की उसके पार्लर में कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में 40 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। हालांकि आरोपी ने दावा किया कि उसने 40 वर्षीय महिला की हत्या करने से पहले उसके साथ दुष्कर्म नहीं किया था, पुलिस इसकी पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एम तमिल वनन ने बताया कि घटना 20 सितंबर को जमशेदपुर शहर के बर्मा माइंस थाना क्षेत्र की है, जब आरोपी शरीर की मालिश के लिए नशे की हालत में पार्लर आया और महिला को अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। 

अधिकारी ने कहा कि जब महिला ने विरोध किया तो उसने महिला के दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया और फिर उसका मोबाइल फोन और 200 रुपये लेकर मौके से फरार हो गया। उन्होंने कहा कि आरोपी को शुक्रवार रात गोलमुरी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी से पकड़ा गया।


Spread the love
और पढ़े  NEET-PG परीक्षा में लगभग 2.70 लाख अभ्यर्थी,क्या पहनकर जाएं? अभ्यर्थी अच्छे से पढ़ लें दिशानिर्देश
  • Related Posts

    भारत की जीडीपी 7.8% बढ़ी: PM मोदी बोले- यह सामूहिक संकल्प-मेहनत का नतीजा,आत्मनिर्भर बनना जरूरी

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत आर्थिक विकास दर को लेकर देशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो साझा करते हुए…


    Spread the love

    किर्गिस्तान दौरा- PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की द्विपक्षीय बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय यात्रा पर किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच गए हैं। यहां वह शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 26वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और संगठन…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *