जालौन : 2 बजे ही समाप्त हो गई वैक्सीन ,काफी लोग वैक्सीनेशन कैम्प से निराश होकर लौटे वापस


दो बजे ही समाप्त हो गई वैक्सीन
काफी लोग वैक्सीनेशन कैम्प से निराश होकर लौटे वापस

—— —— —— ——
१८+आयु वाले हुए निराश नहीं लगी वैक्सीन
—– —— —— ——
१२वर्ष से कम उम्र वाले बच्चों के मां बाप को भी नहीं मिली वैक्सीन
—— —— —— ——
जनता ने बिधायक और एसडीएम से सभी वर्ग के लोगों को कैम्प में टीका लगवाए जाने की मांग की
—————————————
कालपी(जालौन)
नगर के मुहल्ला मिर्जामण्डी हरीगंज में आयोजित कैम्प में उस समय अफरा तफरी मच गई जब बिधायक कालपी और एसडीएम से वहां उपस्थित १८+वर्ष की आयु वालों ने वैक्सीन लगवाने की मांग की साथ ही विशेष व्यवस्था के तहत जिन मां बाप के बच्चे की उम्र १२वर्ष से कम है उन्हैं भी कोरोना वैक्सीन लगवाने का आदेश है जो उक्त कैम्प में बडी संख्या मे उपस्थित हुए थे क्योंकि इसका प्रचार तीन दिन पहले से ही कराया गया था ।पर उन्हे निराश होकर लौटनि पडा़।
कैम्प आयोजकों को भरोसा भी दिया गया था कि जिसके रजिस्ट्रैशन हो चुके है उन १८+वर्ष आयु एवं १२वर्ष से कम आयु के बच्चे के मां बाप को भी टीका लगाया जाएगा परन्तु ऐसा नहीं किया गया जिससे नाराज होकर लोगों ने एसडीएम और बिधायक से बहस करना शुरू कर दिया कि हम लोगों को सुबह से बैठाकर रखा गया प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र प्रभारी ने आश्वसान भी दिया परन्तु अब कह रहे है वैक्सीन उपलब्ध नहीं है । उपस्थित प्रबुद्ध जनों के समझाने पर लोग शांत हुए।
उसी समय बिधायक द्वारा सी एम ओ से दूरभाष पर बात करने बाद लोगों से कहा कि जल्द ही आप लोगों को सूचित कर लाभान्वित किया जाएगा।एस डी एम कौशल किशोर ने कहा ऐसे लोग मोबाइल से रजिस्ट्रैशन कराएं इसके बाद फ्लोट बुक कराऐं तब कुछ दिन बाद आपके मोबाइल पर सूचना आएगी कि आपको कब और कहां टीका लगेगा। परन्तु यह बात १०बीस प्रतिशत लोगों के ही पल्ले पडी़। सरकार को चाहिए कि रजिस्ट्रैशन की प्रक्रिया को सरल बनाएं जिससे आम आदमी गरीब मजदूर और अशिक्षित जो हेंड्राइड मोबाइल नहीं रखते वो भी इसका लाभ पा सकें ।अन्यथा रजिस्ट्रैशन की इस जटिल
प्रक्रिया के चलते काफी जनता वंचित रह जाएगी टीका लगवाने से ।

और पढ़े  अयोध्या- दीपोत्सव से पहले रामनगरी अयोध्या में सरयू नदी पर इलेक्ट्रिक क्रूज का संचालन शुरू।
  • Related Posts

    अयोध्या में दीपोत्सव की धूम- भगवान राम की नगरी में आस्था का सैलाब, निकली भव्य शोभायात्रा

    अयोध्या में दीपोत्सव की धूम है। इस अवसर पर रामनगरी में आस्था का सैलाब उमड़ा है। साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क तक भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। इसमें रामायण…

    देहरादूनमंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार: जेल में ही मनेगी साहू की दिवाली, प्रेस कॉन्फ्रेंस में होंगे कई अहम खुलासे

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। साहू की दीवाली अब जेल में ही मनेगी। आज दोपहर देहरादून पुलिस मामले में प्रेस कांफ्रेंस…