उत्तर प्रदेश : 2 बहनों समेत 3 लड़कियों का लखीमपुर खीरी में गैंगरेप, पुलिस ने भी मामला दबाया।

लखीमपुर खीरी : जिले के फूलबेहड़ क्षेत्र में खेत में मजदूरी करने गईं दो सगी बहनों समेत तीन लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीनों की उम्र 21 से 24 वर्ष के बीच है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। एसपी ने घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। 

कोतवाली सदर के एक गांव निवासी दो सगी बहनें अपनी मौसेरी बहन के साथ शुक्रवार सुबह गांव के ही एक युवक के बुलावे पर फूलबेहड़ क्षेत्र में खेत में मजदूरी करने गईं थीं। तीनों बहनों ने पुलिस को बताया कि मजदूरी कर शाम करीब पांच बजे जब वह खेत से घर के लिए निकलीं तो खेत मालिक ने फोन कर अपने पांच अन्य साथियों को बुला लिया। 

मौके पर पहुंचे युवक लड़कियों को गन्ने के खेत में खींच ले गए। आरोप है कि नशीला पदार्थ पिलाकर युवकों ने तीनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उन्हें बेहोशी की हालत में छोड़ कर चले गए। किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने लड़कियों के परिचित एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

वहीं एसपी विजय ढुल ने कहा सोशल मीडिया पर तीन लड़कियां ने दुष्कर्म होने का आरोप लगाया है लेकिन तहरीर में दो बहनों से दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। लड़कियों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जो लड़कियों को मजदूरी दिलाने के लिए ले गया था उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वारदात स्थल के आसपास वाले खेतों के मालिकों से पूछताछ की जा रही है।

और पढ़े  UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

शुक्रवार को घटना की जानकारी सदर पुलिस को हो गई थी। पुलिस ने पहले मामले को लेनदेन का विवाद बताया और समझौते के प्रयास शुरू हो गए। शनिवार को मामले ने उस वक्त तूल पकड़ लिया जब पीड़ित कोतवाली पहुंच गईं। मामला मीडिया के संज्ञान में आने पर पुलिस अधिकारी भी एक्टिव मोड़ में आ गए। एसपी ने फौरन फूलबेहड़ पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

महिला पुलिस पीड़ित लड़कियों को लेकर फूलबेहड़ थाना पहुंची। पुलिस ने लड़कियों को मेडिकल के लिए भेजा है। वहीं शाम को एसपी ने भी मौका मुआयना किया। सीओ धौरहरा टीएन दुबे का कहना है कि हाईकोर्ट गया था। लौटते समय दुष्कर्म मामले की जानकारी मिली है। जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    UP में तीन महीने में पंचायत चुनाव,निवर्तमान ग्राम प्रधान बने रहेंगे प्रशासक

    इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज बुधवार को ग्राम पंचायत चुनाव मामले की सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने मामले में आदेश दिया है कि तीन महीने में चुनाव कराना होगा। तब तक निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रशासक बने…

    मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा का एलान,फैसला सुनते ही रो पड़े, अदालत के सवाल पर दोनों रहे मौन

    मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में अदालत ने दोनों दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अदालत का फैसला सुनते ही मुस्कान रस्तोगी और साहिल…